फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Report filed for cheating a woman of Rs 25.18 lakh in the name of online trading

Rohtak News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 25.18 लाख की ठगी में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 26 Jun 2024 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Report filed for cheating a woman of Rs 25.18 lakh in the name of online trading
रोहतक। घर बैठै ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर रुपये कमाने का झांसा देने के नाम पर एक महिला से साइबर ठगों ने 25.18 लाख रुपये की ठग लिए। कई बार में जब 25 लाख से ज्यादा रकम जमा करा ली। फिर इसी तरह फंसाने का प्रयास किया तो संदेह होने पर पता चला कि ठगी हो गई। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि रोहतक के शास्त्री नगर हिसार बाईपास निवासी सुनीता नांदल का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। कुछ दिन से ट्रेडिंग की वीडियो आ रही थी। एक दिन जीएफएसएल सिक्योरिटी आफिशियल स्टॉक के नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप में जयंत परिमल नाम के व्यक्ति ने जोड़ दिया। एक महीने तक व्हाट्सएप ग्रुप पर होने वाली चेट को देखा तो उन लोगों पर विश्वास हो गया। ग्रुप पर दिए गए लिंक को खोला तो जीएफएसएल का एप डाउनलोड हो गया। इसके बाद आईपीओ सबक्रिप्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया तो आईपीओ भी मिल गया। अप्रैल-2024 में काम शुरू करने से पहले एक बैंक का खाता दिया और इसमें 1.5 लाख रुपये जमा कराए। जब महिला की ओर से ट्रेडिंग की जाती तो बढ़ी हुई रकम उनकी जीएफएसएल आईडी पर दिखाई देती। इस तरह उसे स्टॉक को बेचना चाहा तो ऑनलाइन मैसेज आया कि इसमें तीन लाख जमा कराने होंगे। इसके बाद 15 मई को यह राशि भी जमा करा दी। दोबारा सुनीता ने अपना स्टॉक बेचना चाहा तो उनके द्वारा की गई ट्रेंडिंग से करीब 9.66 लाख रुपये दिखाई दिए। ट्रेडिंग के रुपये निकालने चाहे वह नहीं निकले और फिर से आईपीओ आ गई। बातचीत की तो उन्होंने बताया कि यह सिस्टम ऑटोमेटिक चलता है। नए आईपीओ को बंद करने के लिए और रुपये निकालने के लिए नया आईपीईओ सब्सक्राइब करना होता है। इस तरह तीसरी बार में 13.13 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। 21 मई के बाद ट्रेडिंग के करीब 26.99 लाख रुपये दिखाई देने लगे। जब उनको सुनीता ने निकालने की कोशिश की तो कामयाब नहीं हो पाई। फिर संबंधित लोगों से बात की तो उन्होंने आईपीओ बंद होने की बात की और फिर से ओपन कराने के लिए और रुपये निकालने के लिए टैक्स के रूप में आठ लाख जमा कराने का कहा गया। छह जून को यह राशि भी जमा करा दी और फिर भी पैसे नहीं नहीं निकले तो ठगों ने और राशि जमा कराने की बात कही। मगर तब तक 25.18 लाख रुपये राशि की ठगी हो चुकी थी। इसके बाद ही पता चला कि उनके साथ ठगी हो गई। इसके बाद उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed