{"_id":"6a2342e45eb3fbcc500f6794","slug":"repair-of-the-dilapidated-roof-of-nekiram-college-library-begins-rohtak-news-c-17-roh1020-867645-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेकीराम कॉलेज लाइब्रेरी की जर्जर छत की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेकीराम कॉलेज लाइब्रेरी की जर्जर छत की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
25-पं नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की जर्जर छत की मरम्मत करते मजदूर। संवाद
- फोटो : Archive
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की लाइब्रेरी में जर्जर छत की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। अप्रैल माह में हुए हादसे के बाद अब क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर नए सिरे से निर्माण कराया जा रहा है।
16 अप्रैल को लाइब्रेरी में छत का एक हिस्सा गिरने से दो छात्राएं घायल हो गई थीं। घटना के बाद भवन की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से विद्यार्थियों और स्टाफ ने राहत की सांस ली है। मरम्मत के दौरान छत के कमजोर और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाकर उन्हें दोबारा मजबूत किया जा रहा है।
विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
कॉलेज की लाइब्रेरी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही भवन की मजबूती बढ़ने से भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी की संभावना भी कम होगी।
विज्ञापन
वर्जन
विद्यार्थियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। लाइब्रेरी की छत का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। भविष्य में भी परिसर में आवश्यक सुधार कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
- प्रो. सुरेंद्र सांगवान, प्राचार्य