{"_id":"6a48282886931036580b7499","slug":"repair-of-bhiwani-sub-branch-canal-completed-in-lakhanmajra-rohtak-news-c-17-roh1020-882515-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लाखनमाजरा में भिवानी सब ब्रांच नहर की मरम्मत पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लाखनमाजरा में भिवानी सब ब्रांच नहर की मरम्मत पूरी
विज्ञापन
लाखन माजरा में भिवानी सब ब्रांच नहर का मरम्मत कार्य पूरा।
लाखनमाजरा। भिवानी सब ब्रांच नहर शुक्रवार शाम को दुरुस्त की गई। यहां पांच हाइड्रा मशीन, 200 ग्रामीणों व सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर रेत के कट्टों से टूटी नहर ठीक की। इसकेे बाद नहर में पानी छोड़ा गया। यह फिलहाल अस्थायी व्यवस्था की गई है।
लाखनमाजरा नहर की मरम्मत के लिए शुक्रवार को दिनभर ग्रामीण व विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। कट्टों में मिट्टी भरकर नहर के टूटे किनारे को भरा गया। इसके बाद मिट्टी डालकर इसे दुरुस्त किया गया। इससे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि यह नजर 1975 में बनी थी। नहर पुरानी होने व चूहों के बिलों के कारण मिट्टी कटाव होने सेे किनारे टूट गए और खेत जलमग्न हो गए।
जेई राम प्रसाद हुड्डा ने बताया कि श्रमिकों व विभागीय कर्मचारियों ने दिनभर कड़ी मशक्कत से नहर का टूटा हिस्सा दुरुस्त किया है। मरम्मत के लिए नहर का पानी रोका गया। इसे शाम को दोबारा चालू कर दिया गया है। अब स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
वर्जन
नहर पुरानी है। चूहों ने भी बिल बनाए हुए हैं। विभाग इसकी मरम्मत करा रहा है। इसी कड़ी में नहर टूटने की जगह से पहले हेड बनाया जा चुका है। यह सब नहरों के जीर्णोद्धार के तहत किया जा रहा है।
- अरुण मुंजाल, एक्सईएन, सिंचाई विभाग