फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Remembering Swami Vivekananda, the inspiration of youth

युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद को किया याद

Thu, 13 Jan 2022 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Remembering Swami Vivekananda, the inspiration of youth
एमडीयम के पुस्तकालय के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर?
स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस बुधवार को जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, संगठनों व संस्थाओं की ओर से अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं सूर्य नमस्कार व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई तो कहीं संगोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान व श्रद्धांजलि कार्यक्रम किए। इनमें युवाओं ने भी काफी संख्या में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद का जीवन व दर्शन प्रेरणादायी : कुलपति
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने विवेकानंद विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कुलपति ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन व दर्शन प्रेरणादायी है। राष्ट्र के युवा वर्ग को नई दिशा व सकारात्मक ऊर्जा देने में स्वामी विवेकानंद का विशेष योगदान है। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. नवरतन शर्मा, डीन सीडीसी प्रो. एएस मान, डीन लाइफ साइंसेज प्रो. जेपी यादव, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन तनेजा, लाइब्रेरियन डॉ. सतीश मलिक, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. रणदीप राणा, प्रो. राजेश पुनिया व अन्य ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये। निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी भी यहां उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इधर, एमडीयू के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में- इट्स ऑल इन द माइंड विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने इस ऑनलाइन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद देश के युवाओं की प्रेरणा हैं। उनके आदर्शों को आगे ले जाने के लिए युवाओं को स्वयं में नैतिकता व समाज के प्रति समर्पण भाव उत्पन्न करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीन, स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार ने राष्ट्रीय युवा दिवस की महता पर प्रकाश डाला। डॉ. दीपक अरोड़ा ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि शारीरिक, नैतिक व बौद्धिक बदलाव के लिए युवाओं को सोच में सकारात्मक बदलाव लाना होगा। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनू देहमीवाल ने कार्यक्रम का समन्वयन किया।
------
स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए
बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। कोरोना को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन व सीमित संख्या में ऑफलाइन मोड से सभी विभागों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रमेश कुमार यादव एवं कुलसचिव प्रो. इंद्रजीत सिंह समेत उपस्थित सभी प्राध्यापकों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की ओर से बीएड के विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस मौके पर ओपी सचदेवा, अधिष्ठाता एकेडमिक डॉ. नवीन कपिल, डॉ. सुभाष चंद्र गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुकेश सिंगला, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ललित कुमार, डॉ. देवेंद्र वशिष्ठ, अस्पताल प्रबंधक डॉ. नवदीप बिसला, जसवीर अहलावत मौजूद रहे।
-----
सूर्य नमस्कार एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। लाल नाथ हिंदू कॉलेज में बुधवार को एनसीसी, एनएसएस, वाईआरसी व महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में कॉलेज में सूर्य नमस्कार एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सूर्य नमस्कार एनसीसी अधिकारी राजेश गहलावत, एनएसएस समन्वयक डॉ. शालु जुनेजा, डॉ. संदीप व महिला प्रकोष्ठ संयोजक अनिला भठला की देखरेख हुआ। प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने अध्यक्षता की। सूर्य नमस्कार महाविद्यालय के स्टाफ ने ऑफलाइन एवं वॉलंटियर्स ने ऑनलाइन भाग लिया। सूर्य नमस्कार का अभ्यास कॉलेज की खेलकूद विभाग की प्राध्यापक मौसम ने कराया। सूर्य नमस्कार में 72 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन व 40 स्टाफ सदस्यों ने ऑफलाइन भाग लिया।
महिला विकास प्रकोष्ठ की ओर से भाषण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 15 छात्रों ने भाग लिया। डॉ. प्रोमिला ने बताया कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श एवं मार्गदर्शक हैं। यदि उनके विचारों को भारतीय युवा शक्ति अपनाती है तो युवा अपने विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। प्रथम हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भगवान दास ने भी अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीय समाज के साथ विश्व के लिए भी एक आदर्श हैं। इस मौके पर स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
-----
स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत : डॉ. ख्यालिया
जाट महाविद्यालय में बुधवार को एनसीसी, वाईआरसी और रेड रिबन क्लब की ओर से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया ने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस देश के उन युवाओं को समर्पित है, जो भारत के लिए स्वस्थ व बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं। वाईआरसी समन्वयक व एनसीसी के प्रभारी डॉ. विवेक दांगी ने कहा कि देश में हर वर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद को देश का राष्ट्रीय संत कहा जाता है। इस उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।
-----
स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाएं युवा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्वामी विवेकानंद की 159वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस के तहत कार्यक्रम किए। परिषद के प्रदेश सह मंत्री सन्नी नारा ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को अपनाने की युवाओं से अपील की। शोध आयाम कार्य के राष्ट्रीय सह संयोजक डॉ. पूजा राव रही। जाट कॉलेज इकाई अध्यक्ष केवल दहिया, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश, डॉ. हरदीप ने अपने विचार रखे। इस मौके पर रमन शर्मा, डॉ. राजेश गहलावत, डॉ. हरदीप, सुधीर, पंकज शास्त्री, ज्योति कादयान, नवीन देशवाल, रवि पांडेय, विनय धनखड़ व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-----
छात्राओं ने जाना विवेकानंद का जीवन
अध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सैनी गर्ल्स बीएड कॉलेज में ऑनलाइन के माध्यम से छात्राओं को विवेकानंद के जीवन व कोविड अनुरूप व्यवहार की जानकारी दी गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा ने कहा कि सरकार व यूनिवर्सिटी की गाइडलाइन के कारण कॉलेज में छात्राओं की क्लास नहीं लग रही है। इसलिए ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। प्राध्यापिका शोभा सैनी ने छात्राओं को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया। प्राध्यापिका अलका बत्रा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में बताया। कॉलेज के महासचिव श्याम कटारिया ने कहा कि विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की पंक्ति... उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए, के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रवीना, निकिता, मीना, सोनिया, जोनसी सैनी, खुशी, मनीषा, आशिमा, पूजा, ज्योति, तमन्ना, एकता, कोमल, नीलम मौजूद रही।
-----
केंद्रीय विद्यालय के कैडेट्स ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस
केंद्रीय विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी अनीता धनखड़ के नेतृत्व में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। कैडेट्स स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उद्घाटित 25वें राष्ट्रीय युवा उत्सव के पंजीकरण से लाइव वर्चुअल मोड का हिस्सा बने। कैडेट्स ने स्वामी विवेकानंद से संबंधित प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। प्राचार्य सुरेंद्र ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शों व विचारों से देश भर के युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है। स्वामी विवेकानंद की जयंती को भारतीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। युवा हमारे देश का भविष्य हैं। उन्हें स्वामी विवेकानंद के विचारों व आदर्शों से अवगत कराने के उद्देश्य से एमकेेजेके महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट व स्वामी विवेकानंद युवा खेल ने सांस्कृतिक जागृति में विवेकानंद की भूमिका विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। राजकीय महाविद्यालय लाखन माजरा के इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. राकेश कुमार मुख्य वक्ता रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचाब ने छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेहा सांगवान ने किया।

ओशो धारा युवा विंग का हुआ गठन: संदीप नैन
राष्ट्रीय युवा दिवस पर सद्गुरु सिद्धार्थ औलिया ने बुधवार को ओशो धारा युवा विंग का गठन किया। इसमें 15 वर्ष से 35 वर्ष के युवा पंजीकृत किया जाएंगे। ओशो धारा सेंट्रल कोऑर्डिनेटर प्रोफेसर दर्शन ने बताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य व हर्ष का विषय है कि युवा शक्ति को अपने भौतिक व आध्यात्मिक उन्नति के लिए सद्गुरु से विशेष रूप से मार्गदर्शन मिलेगा। पिछले वर्ष सद्गुरु सिद्धार्थ औलिया ने महिलाओं के समग्र विकास के लिए वुमन एम्पावरमेंट इकाई का गठन किया था। इसकी राष्ट्रीय को ऑर्डिनेटर डॉ. रचना अग्रवाल हैं। ठीक उसी तर्ज पर युवाओं के लिए यह ओएनडीएम यूथ विंग कार्य करेगा। ओशो धारा प्रेस मीडिया को ऑर्डिनेटर संदीप नैन ने बताया कि समूचे विश्व से हजारों युवा इससे जुड़ेंगे। इस मौके पर योगेश कटारिया, वरुण, सोहम, आचार्य दयाल, प्रद्युम्न पांडे, भरत कुंद्रा, सुभाष सैनी, राकेश खेमानी, नवीन उत्तराखंड, ज्योति बागडे, सीमा तिवारी, प्रार्थना, इंदिरा, एकांता, मीरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed