फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relief...X-ray machine facility started in CHC

Rohtak News: राहत... सीएचसी में एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू

Sat, 26 Oct 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 26 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Relief...X-ray machine facility started in CHC
बादली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में (सीएचसी) में एक्स-रे सुविधा शुरू हो गई है। अब मरीजों को एक्सरे कराने के लिए झज्जर और रोहतक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

सीएचसी में एक्सरे मशीन चालू न होने की वजह से मरीजों को रोहतक नागरिक हॉस्पिटल झज्जर या अन्य किसी प्राइवेट सेंटर में जाना पड़ता था या प्राइवेट सेंटर पर एक्सरे कराते थे इसमें काफी अधिक खर्च होता था। अमर उजाला ने मरीजों की इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था। सीएचसी में धूल फांक रही एक्स-रे मशीन शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद जिला उपायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारियों को संज्ञान लेने के निर्देश दिए। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और अब एक्स-रे सुविधा शुरू हो गई है। 15 मिनट में एक्स-रे रिपोर्ट मरीजों को मिल जाएगी। एसएमओ डाक्टर शशि ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थान में आने वाले किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं होने दिया जाएगा जबकि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को आम जनता तक आसानी से पहुंचाने के लिए एक्स-रे सुविधा का संचालन हो गया है। ग्रामीण सोनू, जीतू, विक्की, चीकू और धर्मेंद्र ने बताया कि एक्सरे सुविधा मिलने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


44 को मिला लाभ
सीएचसी में एक्सरे मशीन की सुविधा मिलने से जरूरतमंद रोगियों को लाभ मिला है। रेडियोग्राफर विनोद ने बताया कि 44 मरीजों ने एक्स-रे कराया है। कुुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस निकलता है जहां आए दिन कोई न कोई दुर्घटना होती है। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत उपचार और एक्सरे की सुविधा सीएचसी में मिलने से लाभ मिलेगा। ईंट भट्ठों के श्रमिक सीएचसी के इलाज पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed