फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relief from pollution...AQI reached 149 from 276

Rohtak News: प्रदूषण से राहत...276 से 149 पहुंचा एक्यूआई

Sun, 12 May 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 12 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Relief from pollution...AQI reached 149 from 276
बहादुरगढ़। दो दिन पहले रात के समय आई तेज आंधी और बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ गया था। यह येलो जोन से ऑरेंज जोन में पहुंचा गया था लेकिन रविवार को एक्यूआई घटा और लोगों ने राहत की सांस ली, हालांकि अभी यह येलो जोन में बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से शाम तक हवा चलती रही। इससे तापमान भी कम रहा। अधिकतम तापमान 39 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं एक्यूआई सुबह के समय 71 दर्ज किया गया। जबकि शाम के समय यह घटकर 149 पर पहुंचा। शनिवार एक्यूआई ऑरेंज कलर में 276 पर पहुंचा था। यह बेहद खराब श्रेणी थी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 13 मई को भी तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई है। रविवार को भी दिन भर मौसम परिवर्तनशील बना रहा। कभी तेज धूप हुई तो कभी आसमान बादलों से ढक गया। सुबह से शाम तक इसी तरह का दौर चला। हालांकि तेज हवा चलती रही। 14 मई से आसमान साफ होगा। इसके बाद तापमान बढेगा। सोमवार को भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। हवा चलने के बाद लोगों को गर्मी भी से भी राहत है। एक्यूआई भी कम होने के बाद साफ ऑक्सीजन मिल रही है। 10 मई की रात को 92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली थी। इसके बाद हल्की बारिश हुई तो आंधी से राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 13 मई को भी तेज धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed