{"_id":"649df404d72c6d072009c235","slug":"relief-from-drizzle-in-the-morning-and-evening-the-sun-tormented-during-the-day-rohtak-news-c-17-roh1020-188787-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुबह-शाम बूंदाबांदी से राहत , दिन में धूप ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुबह-शाम बूंदाबांदी से राहत , दिन में धूप ने सताया
विज्ञापन
बूंदाबांदी के बीच सोनीपत रोड से गंतव्य की ओर जाता वाहन चालक । संवाद
रोहतक। मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। यह स्थिति दो जुलाई तक बनी रहेगी। वीरवार को सुबह बूंदाबादी के बाद मौसम साफ हो गया। तीखी धूप खिली रही। शाम करीब छह बजे फिर से बूंदाबांदी हुई। इसके बाद मौसम में ठंड बन गई।
जिले में वीरवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मानसूनी हवाओं के चलते तापमान में आने वाले दो तीन दिन में तापमानम में कमी आना संभावित है।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने व बंगाल की खाड़ी की तरफ से आ रही नमी वाली मानसूनी हवाओं के साथ अब अरब सागर की तरफ से भी हवा उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगी है। इस कारण वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता अगले तीन दिनों में बढ़ने की संभावना है। इससे 29 जून से 1 जुलाई के दौरान उत्तरी जिलों में हवाओं के साथ ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में मध्यम से तेज बारिश और पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।