फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relief: A corona infected patient was found

राहत : कोरोना संक्रमित एक मरीज मिला

Mon, 28 Jun 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Relief: A corona infected patient was found
कोरोना की दूसरी लहर में रविवार को पहली बार संक्रमित मरीजों की संख्या एक दर्ज की गई। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने पर चिकित्सकों ने लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी है। साथ ही लापरवाही से संक्रमण बढ़ने का खतरा जताया है। जिले में रविवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इससे पहले छह मार्च को एक संक्रमित मरीज मिला था। दूसरी लहर में सबसे अधिक 640 संक्रमित 13 मई को मिले थे। जिले में अब तक 25,789 संक्रमित केस मिल चुके हैं। रविवार को 732 लोगों के सैंपल लिए गए। जबकि 237 को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 39 हैं। इनमें से 23 मरीज अस्पतालों में व 16 घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं कोरोना से अब तक 548 मरीज दम तोड़ चुके हैं। जिले में संक्रमण दर 5.59 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.70 प्रतिशत है। इधर, टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। रविवार को 1286 लोगों को पहली व 865 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक तीन लाख दो हजार 230 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed