फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Relationship killed again in Rohtak: Grandson shot and killed grandmother for property

रोहतक में फिर रिश्तों का कत्ल : प्रॉपर्टी के लिए पोते ने दादी की गोली मारकर हत्या की

Sat, 11 Sep 2021 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Relationship killed again in Rohtak: Grandson shot and killed grandmother for property
जिले में एक बार फिर रिश्तों का कत्ल हुआ है। सांपला खंड के गांव समचाना में प्रॉपर्टी विवाद के चलते पोते ने अपनी 85 वर्षीय दादी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। सांपला पुलिस ने बुजुर्ग महिला के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक समचाना गांव निवासी फूल कंवार ने दी शिकायत में बताया कि वे 5 भाई और 6 बहनें है। उसके भाई जयसिंह व दो बहनों की मौत हो चुकी है। दो भाई का परिवार दिल्ली के नरेला में रहता है। उनकी पुश्तैनी जमीन का बंटवारा हो चुका है। एक प्लॉट बकाया रहता है, जिसके बंटवारे को लेकर शुक्रवार शाम को करीब साढ़े 7 बजे भाई जयसिंह का लड़का राज सिंह उर्फ राजू घर आया था। घर पर वह और उसका लड़का रोहित थे। राज सिंह चमेली देवी से बात कर रहा था। मां ने कहा कि बैठकर बात कर लेंगे। मां के इतना कहने के बाद राज सिंह ने पिस्तौल निकालकर सिर में गोली मार दी, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि जाते समय राज सिंह धमकी देकर गया है कि उसका हिस्सा दे देना, नहीं तो तेरे को भी देख लूंगा। पुलिस ने आरोपी राज सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

600 गज का प्लॉट है बुजुर्ग महिला के नाम
हत्या की सूचना पाकर सांपला पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम के साथ छानबीन की। एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने वारदात का सुराग ढूंढने का प्रयास किया। फर्श पर खून बिखरा हुआ था। बुजुर्ग महिला दम तोड़ चुकी थी। शव को जांच पड़ताल कर पीजीआई में लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में पत्नी, अलग रहता है आरोपी
सांपला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने जांच पड़ताल में पता चला है कि आरोपी की पत्नी दिल्ली पुलिस में है, लेकिन वह अलग से किराये पर रहता है। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर गांव में आया हुआ था। वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका के बेटे फूल कुंआर के बयान पर उसके भाई के लड़के राजसिंह उर्फ राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। परिवार में 600 गज के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था, जो महिला के नाम है।

विजय नगर में हो चुकी है परिवार के चार लोगों की हत्या
दो सप्ताह पहले विजय नगर में प्रॉपर्टी डीलर के परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के बेटे अभिषेक को उसके माता-पिता, बहन व नानी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था, जो अब न्यायिक हिरासत के चलते सुनारिया जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed