फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Registration not done, death did not happen, people remained miserable in cold

Rohtak News: रजिस्ट्री हुई न चढ़ा इंतकाल, ठंड में लोग रहे बेहाल

Thu, 04 Jan 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 04 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Registration not done, death did not happen, people remained miserable in cold
रोहतक। दि रेवेन्यू पटवार और कानूनगो एसोसिएशन का तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन बुधवार को शुरू हुआ। कई मांगों को लेकर पटवारी कलम छोड़ हड़ताल पर चले गए। बुधवार को तहसील कार्यालय में धरने पर बैठे पटवारियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। हड़ताल के चलते जमीन की रजिस्ट्री, फर्द, इंतकाल, जाति और रिहायशी प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी काम नहीं हो सके। लोग ठंड में ठिठुरते हुए सुबह ही काम करवाने के लिए पहुंचे लेकिन 500 से ज्यादा लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

तहसील परिसर में धरना दे रहे पटवारियों ने सरकार की वादाखिलाफी पर नाराजगी जताते हुए वेतन बढ़ोतरी शीघ्र लागू करने की अपील की। एसोसिएशन के राज्य प्रधान जयवीर चहल की अगुवाई में धरनारत पटवारियों ने कहा कि विरोध का मुख्य उद्देश्य सरकार ने जनवरी 2013 में पटवारियों की वेतन बढ़ाने की घोषणा की थी। इसे अब तक पूरा नहीं किया गया है। सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। इस पर पटवारियों ने तीन दिवसीय सांकेतिक धरना प्रर्दशन का फैसला लिया है। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन विरोध का कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन



गांव से अपनी जमीन का इंतकाल कराने आया हूं। यहां पटवारियों की हड़ताल का पता लगा। इनके काम नहीं करने से न तो फर्द बनी और न ही इंतकाल चढ़ पाया। अब फिर आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामनिवास, चिड़ी।


जमीन की रजिस्ट्री के लिए आए हैं। यहां काफी देर से घूम रहे हैं, कुछ पता ही नहीं लगा रहा है। फर्द बने बगैर इंतकाल चढ़ना नामुमकिन है। इसलिए इधर-उधर भटक रहा हूं।

रविंद्र, शास्त्री नगर।


जमीन के इंतकाल का काम नहीं हो रहा है। इंतकाल के बाद इसकी रजिस्ट्री करवानी है। हड़ताल के कारण यह काम बंद हैं। यही नहीं जाति, रिहायशी और आय प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे हैं।
राजेशवरदत्त, हरी सिंह कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed