फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Registration for admission in colleges from today

Rohtak News: कॉलेजों में प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से

Mon, 03 Jun 2024 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
Registration for admission in colleges from today
रोहतक। प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरु हो रही है। उच्च शिक्षा के लिए कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थी 3 जून सोमवार को पंजीकरण के बाद आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 12वीं का परिणाम आने के बाद से जिले के करीब 15 हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार था। इसमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के 6,751 व हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के करीब 8,489 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया को लेकर जिले के 16 महाविद्यालयों ने पूरी तैयारी कर ली है। इन महाविद्यालयों में 8 सरकारी व 8 एडेड कॉलेज हैं। सभी महाविद्यालयों में 16000 सीटें हैं। जिले के महाविद्यालयों में प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए आते हैं। ऐसे में दाखिले के लिए हर सीट पर कड़ा मुकाबला रहेगा।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने भी प्रवेश प्रक्रिया के तहत उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपने कोर्स, सीटें व अन्य जरूरी जानकारी अपलोड कर दी है। उच्च शिक्षा विभाग सोमवार को पंजीकरण के लिए पोर्टल ओपन करेगा। यहां पंजीकरण के बाद विद्यार्थी अपना आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जिले में 8 सरकारी व 8 एडेड कॉलेज हैं। सभी में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो रही है। विद्यार्थी पंजीकरण के बाद अपना आवेदन कर सकेंगे।
डॉ. लोकेश बल्हारा, प्राचार्य, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।


सरकारी महाविद्यालय
- पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय।
- राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय।
- राजकीय महाविद्यालय सांपला।
- राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला।
- राजकीय महाविद्यालय महम।
- राजकीय महाविद्यालय मोखरा।
- राजकीय महाविद्यालय जसिया।
- राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा।


एडेड कॉलेज
- जाट कॉलेज
- एमकेजेके कॉलेज
- गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज
- लाल नाथ हिंदू कॉलेज
- सैनी डिग्री कॉलेज
- वैश्य कॉलेज
- वैश्य महिला कॉलेज
- एसजेके कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed