{"_id":"6508ba57c0f62f9c650a2fd7","slug":"reenas-family-will-knock-on-the-door-of-the-court-said-no-action-is-expected-from-the-police-rohtak-news-c-17-roh1018-249725-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे रीना के परिजन, कहा-पुलिस से नहीं कार्रवाई की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे रीना के परिजन, कहा-पुलिस से नहीं कार्रवाई की उम्मीद
विज्ञापन
रोहतक। सलारा मोहल्ले में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की वजह रहस्य बन गई है। आखिर शनिवार की सुबह संदीप के मकान में ऐसा क्या हुआ कि संदीप ने अपनी मासूम छह साल की बेटी व पत्नी की हत्या कर खुद बेटे संग आत्महत्या कर ली। रिश्तेदारों व परिजनों से लेकर पुलिस तक कयास ही लगा रही है। पक्के तौर पर कोई कुछ नहीं बता रहा। रीना के मायके वालों ने पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद छोड़कर अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है।
झज्जर जिले के गांव कबलाना निवासी रीना की शादी 2016 में रोहतक के सल्लारा मोहल्ला निवासी संदीप से हुई थी। संदीप के पिता ने दूसरी शादी की थी, क्योंकि संदीप की मां उसके बचपन में ही गुजर गई थी। शनिवार को 11 बजे संदीप ने अपने बेटे ढाई साल के भावेश उर्फ रिशु के साथ मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। जबकि रीना व छह साल की बेटी चेतना के शव घर पर मिले थे। लग रहा था कि संदीप ने पहले रीना व चेतना की हत्या की। फिर बेटे संग आत्महत्या कर ली। रीना के मायके वालों ने रीना के ससुर, सास व देवर पर आरोप लगाए थे, लेकिन अब तक पुलिस ने किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
आरोप: आरोपियों को एक बार हिरासत में लेकर छोड़ा
रीना के चचेरे भाई रवि ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सास व देवर को एक बार हिरासत में लिया और अंतिम संस्कार के बाद छोड़ दिया। ऐसे में कैसे पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद कर सकते हैं। वकील से बात हो गई है, अब अदालत का दरवाजा खटखटाने के लिए कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
मोहल्ले में चर्चाओं का बाजार गरम
उधर, सलारा मोहल्ले में संदीप के परिवार की मौत को लेकर सोमवार को भी चर्चाएं गरम रहीं। मोहल्ले की महिलाएं कभी कोई कयास तो कभी कोई अनुमान लगा रही हैं। परिवार के लोग खामोश हैं। पिता होशियार सिंह इतना कहते हैं कि उनका बेटे से ऐसा कोई विवाद नहीं था कि वह इतना बढ़ा कदम उठा लेगा।
जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर तथ्य निकाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर सत्यपाल, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी