फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   red jhandi train run

लालझंडी पर भी दौड़ी ट्रेन, चावलों से भरे ट्रक से टकराई

Tue, 10 Nov 2015 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 10 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
फिरोजपुर से दिल्ली जा रही छिंदवाड़ा एक्सप्रेस सोमवार सुबह सिंहपुरा रेलवे क्रासिंग पर हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन


ट्रैक पर लाल झंडी होने के बावजूद ट्रेन ट्रैक पर सरपट दौड़ी। इस दौरान एक ट्रक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिसमें चालक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रक को ट्रैक से हटवाने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी। इस मामले में गेटमैन के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है साथ ही जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। हादसे के कारण करीब ढाई घंटे ट्रैक बाधित रहा और पांच ट्रेन प्रभावित हुई।
विज्ञापन


      सिंहपुरा रेलवे क्रासिंग से सुबह 10 बजे चंद मिनटों की देरी पर दो गाड़ियां मालगाड़ी व छिंदवाड़ा एक्सप्रेस गुजरती है। वहां गेटमैन रामफल ने मालगाड़ी के आने की सूचना पर फाटक बंद कर दिया, जिससे वह आगे निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि फिरोजपुर से दिल्ली जाने वाली छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के आने की सूचना गेटमैन को नहीं दी गई और उसने ट्रैफिक लोड ज्यादा होने के कारण पहली ट्रेन के निकलते ही फाटक खोल दिया। गेटमैन ने फाटक खोलकर ट्रैक पर लाल झंडी भी लगा दी।

फाटक खुलते ही वाहन निकलने लगे और उसी समय जींद की ओर से छिंदवाड़ा एक्सप्रेस भी आ गई। वहां तेजी से आ रही छिंदवाड़ा एक्सप्रेस के चालक ने लाल झंडी नहीं देखी और फाटक से गुजर रहे ट्रक के पिछले हिस्से से ट्रेन तेजी से टकरा गई।

इस टक्कर में ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया तो चावल के बोरों से भरा ट्रक भी पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक कलानौर के सांगौडा का सोमबीर घायल हो गया जो ट्रक को करनाल से गुजरात लेकर जा रहा था।

इस हादसे की सूचना से अधिकारियों में हड़कंप गया और आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे के कई अधिकारी वहां पहुंच गए। वहां से धीरे-धीरे छिंदवाड़ा एक्सप्रेस को रोहतक रेलवे स्टेशन लाया गया और वहां से दूसरा इंजन लगाकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

रेलवे के अधिकारियों की ओर से गेटमैन रामफल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और इस मामले में जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया, जिसकी जांच रिपोर्ट के बाद अन्य किसी की लापरवाही मिलती है तो उसपर भी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं हादसे के कारण जींद की ओर जाने वाला रेलवे ट्रैक 10 बजे से 12.25 तक बाधित रहा, जिससे पांच ट्रेनें प्रभावित हुई।  


सिंहपुरा के पास ट्रेन के ट्रक से टकराने से जींद की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा, क्योंकि उस ट्रैक पर ही ट्रेन पंजाब के लिए जाती है और वह ट्रैक ढाई घंटे तक बंद रहा। ट्रेन की टक्कर के बाद ट्रक पलटकर ट्रैक पर पड़ा रहा, जिसे उठवाने के लिए क्रेन मंगवाई गई और उसके बाद ही ट्रैक पर ट्रेन चलाई गई। उस ट्रैक पर जाने वाली पांच ट्रेनों का समय बदलवाया गया और ढाई घंटे तक यात्री स्टेशन पर परेशान होते रहे।

वर्जन
इस हादसे से 10 बजे से 12.25 तक ट्रैक बाधित रहा और पांच ट्रेेनें प्रभावित हुई। इस मामले में जांच कमेटी गठित हो गई और इसमें जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसमें अभी तक गेटमैन के खिलाफ जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। -बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed