फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Red Cross is eliminating blood shortage in hospitals

Rohtak News: अस्पतालों में रक्त की कमी को दूर कर रहा रेडक्रॉस

Wed, 08 May 2024 05:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Red Cross is eliminating blood shortage in hospitals
रोहतक। रेडक्रॉस रोहतक पीजीआई और नागरिक अस्पताल में रक्त की जरूरतों को शत प्रतिशत पूरा करता है। इसके साथ ही अन्य अस्पतालों में भी रक्त की जरूरत होने पर उपलब्ध कराया जाता है। संस्था ने गांव-गांव में युवा क्लब को जोड़ रखा है, जो नियमित रक्तदान शिविर लगाकर रक्त एकत्रित करते हैं। रेडक्राॅस रोहतक की ओर से 2023-24 में 845 शिविर लगाए गए, इसमें 55876 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया है।
विज्ञापन

क्यों मनाया जाता है रेडक्रॉस दिवस
रेडक्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिवस पर हर वर्ष आठ मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हरियाणा रेडक्राॅस भी इस दिवस को बड़े ही उत्साह से मनाता है और लोगों को रेडक्रॉस की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में भी बताकर जागरूक करता है।
विज्ञापन






शिविर लगाकर किए रक्त एकत्रित
- पीजीआई के लिए 393 शिविर में 24525 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
- पीजीआई के लिए स्वैच्छिक रक्तदान में 9510 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
- झज्जर के बाढ़सा में बन रहे एम्स के लिए 291 शिविर में 15554 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
- सामान्य अस्पताल के ब्लड बैंक लिए 39 शिविर में 1037 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
- सामान्य अस्पताल के लिए स्वैच्छिक रक्तदान में 29 शिविर में 934 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

लोगों के जीवन को बचाने के लिए यह संस्था शुरू की गई है। इसका उद्देश्य घायलों की मदद करना है। रेडक्रॉस के पास खुद का अपना ब्लड बैंक नहीं है। इसलिए नागरिक अस्पताल और पीजीआई के सहयोग से शिविर लगाकर रक्त एकत्रित किया जाता है। हमारे काम की सराहना प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी की है। -प्रदीप हुड्डा, सचिव, रेडक्रॉस रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed