फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Red Cross is collecting thousands of units of blood every year, saving the lives of strangers.

Rohtak News: हर साल हजारों यूनिट रक्त एकत्रित कर रहा रेडक्राॅस, बचा रहा अंजानों की जान

Wed, 08 May 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 May 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Red Cross is collecting thousands of units of blood every year, saving the lives of strangers.
झज्जर में ट्रक ड्राइवरों की कॉउंसलिंग करते हुए रेड क्रॉस सोसायटी के पदा​धिकारी।
झज्जर। रक्तदान को महादान कहा गया है, क्योंकि रक्तदान से लोगों की जान बचाई जा सकती है। इसी कड़ी में अपना सहयोग दे रही है रेडक्राॅस संस्था। रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा हर साल रक्तदान शिविर हजारों यूनिट रक्त एकत्रित किया जाता है, जिससे लोगों की जान बचाई जा सके। पिछले साल की बात करें तो पूरे साल में 289 शिविर लगाकर 7516 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, इससे हजारों लोगों की जान बचाई जा सकी है। इसके अलावा अन्य कई सामाजिक कार्यों में भी रेडक्राॅस सोसायटी बढ़-चढ़कर भाग लेती है। बुधवार 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन



प्रवासी मजदूरों, ट्रक ड्राईवरों की शिविर लगाकर की गई जांच

रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिले में 212 स्वास्थ्य व राहत शिविर लगाए गए। यह शिविर ईंट-भठ्ठों व अन्य स्थानों पर जाकर प्रवासी मजदूरों व ट्रक ड्राइवरों के लिए लगाए गए थे। 2023-24 में कुल 11210 प्रवासी मजदूरों व 10456 ट्रक ड्राइवरों की जांच की गई, इनमें से 14 मजदूर व 26 ट्रक ड्राइवर एचआईवी पॉजीटिव मिले। दूसरी ओर 65 प्रवासी मजदूर व 16 ट्रक ड्राइवर एसटीडी ( यौन संचारित संक्रमण ) से संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन





कोविड के दौरान निभाई जिम्मेदारी

कोविड महामारी के दौरान जिले में जब लोगों का घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं था, उस समय रेडक्रॉस सोसाइटी के वालेंटियरों ने लोगों की सहायता करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। इस दौरान कुछ वालेंटियर पॉजिटिव भी हो गए थे। उसके बावजूद लोगों के घरों पर दवाई पहुंचाने का काम हो या ऑक्सीजन सिलिंडर देने का काम किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रेडक्राॅस द्वारा रक्तदान शिविर, सीआरपी कैंप के अलावा स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जाते हैं। आपदा के समय भी वालेंटियर काम करते हैं।
विकास कुमार, सचिव, रेडक्राॅस सोसायटी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed