फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Recruitment exam for medical officer posts on 1st

Rohtak News: चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती परीक्षा 1 को

Tue, 26 Nov 2024 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Recruitment exam for medical officer posts on 1st
26सीटीके30..पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में आयोजित चिकित्सा अधिकारी क
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में एक दिसंबर को दोपहर 12ः30 से 2 बजे तक चिकित्सा अधिकारी पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। हरियाणा सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार की ओर से यह परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा के लिए 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र के लिए फ्लाइंग स्क्वाड व पर्यवेक्षकों की टीमें तैनात की गई हैं। विशेष टीम उम्मीदवारों की तलाशी लेगी। प्रत्येक अभ्यर्थी की सीट पर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर जैमर लगाकर दूरसंचार सिग्नलों को अवरुद्ध किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डाॅ. अमरीश भागोल ने बताया कि हर केंद्र पर प्रत्येक अभ्यर्थी की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र और सरकार की ओर से जारी एक फोटो पहचान प्रमाण के अलावा कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे कोई भी आभूषण जैसे अंगूठी, कान की बाली न पहनें। आवेदकों को प्रवेश पत्र उनके लॉगिन आईडी के माध्यम से भेज दिए गए हैं। आवेदक पहले से सूचित पासवर्ड का उपयोग करके इसे अपने लॉगिन से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

रोल नंबर डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है, तो वे coe.uhsr@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से अनुरोध भेज सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को एक दिसंबर को सुबह 10:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। प्रवेश बंद होने का समय दोपहर 12:15 बजे है। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर स्पष्ट रूप से मुद्रित प्रवेश पत्र के साथ सरकार की ओर से जारी नवीनतम फोटोयुक्त पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि साथ लेकर आएं। ऐसा न करने पर अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि डुप्लिकेट एडमिट कार्ड जारी करने की आवश्यकता है, तो इसके लिए अपेक्षित शुल्क जमा कराना आवश्यक है। इसे विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा से 30 नवंबर तक प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed