{"_id":"662c4a483ce251bba3003157","slug":"real-nephew-along-with-others-beat-up-his-own-uncle-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-109832-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सगे भतीजे ने अन्य के साथ मिलकर अपने ही चाचा के साथ की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सगे भतीजे ने अन्य के साथ मिलकर अपने ही चाचा के साथ की मारपीट
Sat, 27 Apr 2024 06:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव जटवाडा में भतीजे व उसके साथी की पुरानी रंजिश के चलते अपने ही चाचा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में विक्रम ने बताया कि गत दिवस उसका भतीजा कुलबीर उर्फ संजू उसके घर के सामने आकर बिना किसी कारण से गाली गलोच करने लगा। उसके विरोध करने पर वह उस समय वहां से चला गया। जब वह अगले दिन सुबह गांव की फिरनी पर बनी समाधि पर दाना डालकर वापिस लौट रहा था तो पिछले दिन की कहासुनी की रंजिश में कुलबीर उर्फ संजू ने एक अन्य लड़के के साथ मिलकर उस पर डंडों से हमला कर दिया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे छुडवाया। इसी दौरान दोनों लड़के गाड़ी में सवार होकर भाग गए और जाते हुए उसे जान से मारने की धमकी दे गए। परिजनों द्वारा पीड़ित को सीएचसी केंद्र ढाकला ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद नागरिक अस्पताल झज्जर के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।