{"_id":"66ef6b954455a998550f495d","slug":"reach-the-polling-station-only-by-designated-vehicle-not-by-personal-vehicle-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-113940-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: निजी वाहन से नहीं, निर्धारित वाहन से ही मतदान केंद्र पहुंचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: निजी वाहन से नहीं, निर्धारित वाहन से ही मतदान केंद्र पहुंचें
विज्ञापन
झज्जर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान पोलिंग पार्टियों का निष्पक्ष होने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखाई देना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मतदान करवाने के लिए रवाना होने से पहले अपने बूथ के हिसाब से ईवीएम के साथ-साथ अन्य जरूरी सामान अच्छी तरह चेक करके साथ लेकर जाएं। पोलिंग पार्टियां अपने निजी वाहन की बजाय निर्धारित वाहनों में ही केंद्रों तक जाएं।
वह शनिवार को झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी महाविद्यालय में पोलिंग पार्टियों के दूसरे चरण के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जरूरी निर्देश दे रहे थे। इस अवसर पर झज्जर और बादली विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक मुक्तानंद अग्रवाल (आईएएस ) भी उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्र पर चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने की सबसे अधिक जिम्मेदारी पोलिंग पार्टी की होती है। ऐसे में पोलिंग स्टाफ भारतीय निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अच्छी प्रकार से अध्ययन अवश्य करें। किसी विषय को लेकर संशय भी हो तो आपस में बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें। डीसी ने कहा कि चुनाव की निष्पक्षता के लिए पोलिंग स्टाफ को मतदान केंद्र पर ऐसा कोई भी आचरण नहीं करना चाहिए, जिससे उनकी मतदान की निष्पक्षता पर संदेश पैदा हो। इस मौके पर एडीसी एवं स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी सलोनी शर्मा, बादली विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सतीश यादव,डीआरओ प्रमोद चहल, डीआईपीआरओ सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार बहादुरगढ़ जगदीश विश्नोई, तहसीलदार मातनहेल जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।