फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rats and cockroaches are worsening the condition of patients at PGI.

Rohtak News: पीजीआई में चूहों व कॉकरोच ने बढ़ाया मरीजों का मर्ज

Sun, 23 Nov 2025 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 23 Nov 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Rats and cockroaches are worsening the condition of patients at PGI.
26...पीजीआई के वार्ड-3 में दराजों पर घूमते कॉकरोच। संवाद
संवाद न्यूज एजेंंसी रोहतक। प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान पीजीआई के मेडिसिन विभाग के वार्ड-3 में कॉकरोच व चूहे मरीजाें का दर्द बढ़ा रहे हैं। यहां भर्ती मरीजों के बिस्तरों, दराजों व हर कोने में कॉकरोच देखने को मिल रहे हैं। वार्ड में भर्ती मरीजों को चूहों से अपना सामान व दवा बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। वार्ड-3 में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने दराज खोलकर दिखाया तो वहां काफी संख्या में कॉकरोच मिले। कहा, वार्ड में चूहों के कारण सामान रखना मुश्किल हो गया है। खाने-पीने की चीजें तो पलभर में चट कर जाते हैं। यही नहीं, दवाइयों का भी ध्यान रखना पड़ता है। कर्मचारी सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति करते हैं।
विज्ञापन

यही नहीं वार्ड में बेड व दराजों के पास मिट्टी जमा थी। यहीं पर मरीजों का सामान रखना पड़ रहा है। शौचालयों की हालत तो और भी दयनीय है। इनकी साफ-सफाई तक सही से नहीं की जाती है। इसकी दुर्गंध के कारण पास में खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। इन परेशानियों से मरीज व तीमारदार दोनों परेशान हैं। बोले-यहां यहां स्वस्थ होने आए थे लेकिन चूहों व कॉकरोच ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। इस मामले में पीजीआई प्रशासन ने जवाब नहीं दिया।

26...पीजीआई के वार्ड-3 में दराजों पर घूमते कॉकरोच। संवाद

26...पीजीआई के वार्ड-3 में दराजों पर घूमते कॉकरोच। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed