फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ration distribution dispute in city

शहर के वार्डों में राशन वितरण का मामला, अधिकारी व पार्षद आमने-सामने

Mon, 27 Apr 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
ration distribution dispute in city
रोहतक। शहर के वार्डों में राशन वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रविवार को जहां वार्ड-4 के पार्षद ने अनदेखी का आरोप लगाया था। अब सोमवार को प्रेम नगर व दुर्गा कॉलोनी के बीच निजी स्कूल में राशन वितरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पार्षद का आरोप है कि उसने 600 लोगों की सूची थी, लेकिन निगम ने मात्र 200 लोगों को राशन दिया है। जांच पड़ताल के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। जबकि अधिकारियों का कहना है कि बिना जांच किसी को राशन नहीं दे सकते। पार्षद सूची दें, जांच करवाएंगे। उधर, मंगलवार को पार्षद डीसी से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन को एक माह से ज्यादा समय हो गया है। पहले सामाजिक संस्थाओं ने 14 हजार 500 लोगों तक राशन पहुंचाया। इसके बाद पका हुआ भोजन वितरण किया जाने लगा। दूसरे चरण में प्रशासन व एनजीओ की वार्ड वाइज एक लोकल कमेटी बनाई गई। यह कमेटी जांच पड़ताल कर अब आधे से ज्यादा वार्डों में 3 हजार से ज्यादा परिवारों को राशन वितरित कर चुकी है। अब वार्ड नंबर 6, 8, 14 व 22 में राशन बांटा जाना है। हालांकि बाकी वार्डों में जो पात्र लोग बच गए, उन तक भी प्रशासन राशन भिजवाने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

अधिकारी नहीं देते संतोषजनक जवाब
दोपहर निगम की टीम डीएन सिटी स्कूल के नजदीक राशन वितरण करने पहुंची। मेरे पास फोन आया कि जांच पड़ताल के नाम पर परेशान किया जा रहा है। एक महिला से पूछा कि उसका बेटा क्या करता है। महिला ने कहा कि दुकान पर काम करता है। दुकानदार को फोन करके पूछा गया। अब तो दुकानें बंद हैं। लोग कैसे गुजारा करें। दूसरा, मैंने 600 लोगों की सूची दी थी, लेकिन मात्र 200 लोगों को राशन दिया गया। बाकी लोगों को क्या जवाब दूं। ऐसे में मंगलवार को डीसी के सामने अपनी पीड़ा रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक खुराना, पार्षद वार्ड-13
वार्ड में कब आकर राशन बांट गए पता नहीं चला
मैंने 600 से ज्यादा लोगों की सूची प्रशासन को दी थी। अब बहुत कम लोगों को राशन दिया गया है। अब भी पता नहीं कब बांटा गया। अब भी उनके वार्ड में पात्र लोग राशन का इंतजार कर रहे हैं। वे डीसी को पूरे मामले से अवगत कराएंगे।
- अनिल कुमार, पार्षद वार्ड-21
चार पार्षदों का फोन आया, डीसी से मिलेंगे की सलाह दी
मेरे पास पार्षद पति अशोक खुराना, सूरजमल किलोई, पार्षद पप्पन गुलिया व अनिल कुमार का फोन आया था। मैंने अधिकारियों से बात की, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि गहन जांच पड़ताल के बाद वे राशन वितरित करवा रहे हैं। इसमें एनजीओ को भी साथ लिया है। इसके बाद मैं क्या कर सकता हूं। अब पार्षद डीसी के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

- मनमोहन गोयल, मेयर नगर निगम
किसी जरूरतमंद परिवार को नहीं छोड़ेंगे, सूची दें पार्षद जांच कराएंगे
प्रशासन गहन जांच पड़ताल कर पात्र लोगों को एनजीओ के सहयोग से राशन वितरित कर रहा है। किसी भी ऐसे परिवार को नहीं छोड़ा जाएगा, जो वंचित है। पार्षद अपनी आपत्ति व सूची उपलब्ध कराएं।
- जगदीश चंद्र, जोनल टैक्स आफिसर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed