फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape vitim strike on sp home rohtak

रेप पीड़िता ने दिया एसपी आवास के गेट पर धरना

Sat, 06 Jun 2015 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 06 Jun 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन
एक रेप पीड़िता युवती ने शुक्रवार को एसपी आवास गेट बाहर परिजनों के साथ धरना दिया।
विज्ञापन


पीड़िता और उसकेपरिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।

तभी अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और आरोपियों को बचाने वाले पुलिस कर्मियोें के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

पीड़िता ने रेप का आरोप वैश्य संस्था के पूर्व मैनेजर के बेटे पर लगाया है।

पीड़िता ने बताया कि सात मई को रोहतक के एक होटल में उसके साथ रेप किया गया था।

पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसलिए एसपी आवास के सामने धरने पर बैठी हूं।
विज्ञापन


उसका कहना था कि वह पुलिस से कई बार मिल चुकी है लेकिन हर बार टाल दिया जाता है। इस मामले में एसआईटी का गठन भी हुआ, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ देर धरना प्रदर्शन करने के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़िता और उसके परिजनों को वहां से भेज दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed