फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rape in rohtak, fir in Delhi

रोहतक में रेप, दिल्ली में केस

Thu, 18 Sep 2014 02:42 AM IST
रोहतक
रोहतक Updated Thu, 18 Sep 2014 02:42 AM IST
विज्ञापन
शहर के सेक्टर-2 स्थित एक कोठी में एजेंसी के जरिए काम करने पहुंची झारखंड की युवती ने मकान मालिक पर रेप का आरोप लगाया है। थाने में पहुंची तो मदद की बजाय धमका कर भगा दिया। एजेंसी मालिक के साथ दिल्ली के पंजाबी बाग थाना में शिकायत दी।
विज्ञापन


एसीपी वेस्ट ने पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर बंधक बनाकर दुराचार करने, साक्ष्य खुर्द-बुर्द करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला एसपी रोहतक को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर शुक्रवार को थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामला दर्ज किया। वहीं, रोहतक पुलिस का कहना है कि मामला पैसों को लेकर झगड़े का था और दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। झारखंड के साहिबगंज जिला निवासी एक युवती ने पंजाबी बाग थाने में दी शिकायत में बताया कि पंजाबी बाग स्थित एक एजेंसी में नौकरी के लिए आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अगस्त को रोहतक के सेक्टर-2 स्थित कोठी मालिक उसे अपने साथ लेकर आए। दिन में कोठी पर काम करती और छत पर बने कमरे में रहती। आरोप लगाया कि 30 अगस्त की रात को 10 बजे कोठी मालिक ने डरा धमकाकर उसके साथ दुराचार किया।

मुंह बंद कर लिया और जान से मरवाने की धमकी दी। अगले दिन मालिक की पत्नी को बताया तो उसने भी धमकाया और कहा कि तुम झूठ बोल रही हो। एक सितंबर को आरोपी ने दोबारा दुराचार किया।

महिलाओं को बनाया बंधक, पुलिस ने धमकाया - पीड़िता ने बताया कि 7 सितंबर को एजेंसी मालिक आया। उसने फोन से अपनी पार्टनर से बात कराई तो उसे सारी जानकारी दी। एजेंसी की मालकिन दो महिलाओं और पुरुषों को लेकर पहुंची। मकान मालिक ने लड़कियों को बंधक बना लिया और पुरुषों को वहां से भगा दिया।

थाना अर्बन एस्टेट पुलिस पहुंची और उन्हें मुक्त करा थाने ले गई। आरोप है कि थाने में पुलिस ने समझौता करने का दबाव बनाया और कहा कि सभी के खिलाफ वेश्यावृति के तहत मामला दर्ज कर दिया जाएगा। पुलिस ने उनसे जबरन समझौता भी लिखवा लिया और वहां से भगा दिया

थाना अर्बन एस्टेट के एसएचओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि पैसों को लेकर झगड़ा और मारपीट का मामला आया था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। सभी ने हस्ताक्षर कर रखे हैं। जिस व्यक्ति पर दुराचार का आरोप है, वह 71 साल के हैं। फिलहाल शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।


रोहतक एएसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इससे पहले 9 सितंबर को एजेंसी वालों और आरोपी पक्ष के बीच पैसों के लेन देन का मामला सामने आया था। रोजनामचे में भी रपट दर्ज है। मामला काफी पेचीदा है। जिस बुजुर्ग पर आरोप लगाया गया है, उसका सारा परिवार घर में ही रहता है। ऐसे में दुराचार जैसी घटना का होना गले नहीं उतर रहा है, लेकिन फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed