{"_id":"23343a6dc8a1b81bad83c71f69511ad0","slug":"rape-attemp-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास, पुलिस मेडिकल भी नहीं करा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म प्रयास, पुलिस मेडिकल भी नहीं करा रही
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 14 Nov 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी छात्र भी नाबालिग ही है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि महिला थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि आरोपी और उसके साथी छात्रा और उसके परिजनों को डरा रहे हैं। परिजन तीन दिनों से महिला थाने से लेकर एसपी और आईजी ऑफिस तक के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक छात्रा का मेडिकल भी नहीं कराया गया है।
पीड़ित छात्रा के मामा ने बताया कि वे कुछ दिन पहले तक सेक्टर तीन में किराए के मकान में रहते थे। वहां पास ही आरोपी छात्र का भी मकान है। आरोप है कि वह छात्रा को आए दिन परेशान करता था। छात्रा ने एसपी केनाम लिखित शिकायत में कहा है कि आरोपी उसे वहां परेशान करता रहा और हमेशा पीछा करता। यहां तक कि वह स्कूल में भी जाने लगा। परिजनों का कहना है कि जब छात्र की हरकतें बढ़ने लगी तब वहां से मकान खाली कर दिया और नेहरू कॉलोनी में आकर रहने लगे।
इसके बाद भी आरोपी ने हरकतें बंद नहीं की और यहां भी परेशान करने लगा। छात्रा ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी पता कर लिया। मंगलवार को बात नहीं करने के बारे में समझाया तो छात्र ने कहा कि वह एक बार उससे मिलना चाहता है।
विज्ञापन
इस बात वह उससे मिलने दिल्ली रोड स्थित एक कैफे शॉप पर गई। आरोप है कि यहां छात्र उसे जबरन एक कमरे में ले गया और जबरदस्ती करने की कोशिश की। छात्रा ने बताया कि वह किसी तरह से उसके चंगुल से छूट कर भागी। परिजनों को कहानी का पता चला तो वे महिला थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। लेकिन थाने में पुलिसकर्मी का कहना है कि केस तो बनता ही नहीं है।
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
पीड़ित छात्रा के मामा का आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी मामले को दबाने में लगी है। अभी तक एफआईआर तो दूर तीन दिन गुजरने के बाद भी छात्रा का मेडिकल तक नहीं कराया गया है। हालांकि शुक्रवार को दोपहर में आईजी ऑफिस में छात्रा की शिकायत ले ली गई है और सोमवार को बुलाया गया है।