{"_id":"6224c1e95a31db32ba1d76b5","slug":"ranji-trophy-vidarbha-beat-assam-team-by-5-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: विदर्भ ने असम की टीम को 5 विकेट से हराया, गेंदबाज रजनीश गुरबानी बने मैन ऑफ द मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी: विदर्भ ने असम की टीम को 5 विकेट से हराया, गेंदबाज रजनीश गुरबानी बने मैन ऑफ द मैच
Sun, 06 Mar 2022 07:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 06 Mar 2022 07:45 PM IST
सार
रोहतक के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में एलीट ग्रुप जी के रणजी मैच चल रहे हैं। विदर्भ के गेंदबाज रजनीश गुरबानी मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन
विदर्भ ने असम की टीम को 5 विकेट से हराया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम लाहली में एलीट ग्रुप जी के रणजी मैच में विदर्भ ने असम को 5 विकेट से हरा कर जीत दर्ज की। मैच के अंतिम दिन कोई विकेट नहीं गिरा। विदर्भ के बल्लेबाजों ने दोपहर से पहले जीत के लिए शेष 31 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया। दोनों पारियों में 9 विकेट लेने वाले विदर्भ के गेंदबाज रजनीश गुरबानी को मैन ऑफ द मैच सम्मान दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को विदर्भ के बल्लेबाज पांच विकेट पर 125 रन से आगे खेलने के लिए मैदान पर उतरे। इन्होंने सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए बगैर कोई विकेट खोए जीत के लिए जरूरी 31 रन बना कर मैच समाप्त किया। विदर्भ ने इस चार दिवसीय मैच के पहले दिन टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया था। असम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 316 रन व दूसरी पारी में 110 रन बनाए। जवाब में विदर्भ की टीम ने पहली पारी में 271 व दूसरी पारी में 156 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
ये गेंदबाज रहे किफायती
विदर्भ के गेंदबाज रजनीश गुरबानी ने पहली पारी में 21.1 ओवर में 77 रन देकर 5 विकेट गिराए। असम के गेंदबाज रियान प्राग ने 25 ओवर में 68 रन देकर पहली पारी में पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
दूसरी पारी में विदर्भ के गेंदबाज ललित यादव ने 11 ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट, रजनीश गुरबानी ने 11.4 ओवर में 33 रन पर चार विकेट व असम के गेंदबाज हरीदीप डेका ने 13.4 ओवर में 45 रन पर चार विकेट झटके।