फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rang Mahotsav in MDU from 19

Rohtak News: एमडीयू में रंग महोत्सव 19 से

Mon, 17 Mar 2025 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 17 Mar 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
Rang Mahotsav in MDU from 19
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) 19 मार्च से रंग महोत्सव 2025 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि आयोजन पुष्प, साहित्य, कला, पाक कला व सांस्कृतिक गतिविधियों का एक अनूठा संगम होगा। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना और उन्हें अनुभवात्मक शिक्षा के कई अवसर प्रदान करना है।रंग महोत्सव की शुरुआत 19 मार्च को रंग बहार पुष्प उत्सव से होगी, जो एफडीसी लॉन में आयोजित किया जाएगा। वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रो. विनीता हुड्डा इस कार्यक्रम की संयोजक हैं। 24-25 मार्च को रंग सृजन दृश्य कला कार्यक्रम और रंग सुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रो. संजय कुमार इस कार्यक्रम के संयोजक है। इसमें प्रख्यात साहित्यकार अपने अनुभव साझा करेंगे।

26-27 मार्च को रंग रास नाट्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 27 मार्च को रंग कलम साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 29 मार्च को रंग व्यंजन पाक कला कार्यक्रम में हरियाणवी व्यंजनों का प्रदर्शन किया जाएगा व रंग तरंग भव्य संगीत कार्यक्रम के साथ महोत्सव का समापन होगा। प्रो. रणदीप राणा, डीन, छात्र कल्याण इस आयोजन के संयोजक हैं। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि यह महोत्सव छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में ब्रांड करने का एक मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय के सामुदायिक आउटरीच पहल के रूप में भी कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed