फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ran 57 km in 4 hours 54 minutes on 57th birthday

Rohtak News: 57वें जन्मदिवस पर 4 घंटे 54 मिनट में लगाई 57 किमी दौड़

Sun, 16 Jun 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Jun 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ran 57 km in 4 hours 54 minutes on 57th birthday
रोहतक। रनर्स ग्रुप के सदस्य धावक चंद्रपाल बनवाला ने अपना 57वां जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। शनिवार को अपने जन्मदिन पर छोटूराम स्टेडियम में 57 किलोमीटर दौड़ लगाई। स्टेडियम में रात दो बजे शुरू की दाैड़ 4 घंटे 54 मिनट में पूरी की। रनर्स ग्रुप के सदस्यों ने भी दौड़ में उनका साथ दिया।
विज्ञापन

धावक चंद्रपाल बनवाला ने बताया कि अपना जन्मदिन अलग तरीके से मनाने के लिए यह दौड़ लगाई। इसका मकसद युवाओं को खेल मैदान की ओर आकर्षित करना था। युवा देश के भविष्य होते हैं। ये खेलों व खेल मैदान से दूर हो रहे हैं। इस कारण शारीरिक रूप से युवा कमजोर होने लगे हैं। इस मौके पर रनर्स ग्रुप सदस्य बिमला बनवाला, रामफल फोगाट, अरविंद पाल दहिया, आनंद दलाल, जितेंद्र हुड्डा, निशांत, नितिन दांगी, तुलसी लखेड़ा, रविंद्र, प्रवेश, नैनसी, बलराज, हरकिशन अत्री, अजय मलिक, रमेश हुड्डा, अमित कादियान, धर्म सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed