{"_id":"69407a62a4c6ccb48507b2e1","slug":"rampal-should-not-be-allowed-to-reopen-the-karotha-ashram-rohtak-news-c-17-roh1019-778689-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रामपाल को करौंथा आश्रम दोबारा खोलने की अनुमति न दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रामपाल को करौंथा आश्रम दोबारा खोलने की अनुमति न दी जाए
विज्ञापन
57...लघु सचिवालय में जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता को ज्ञापन सौंपते आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिका
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। रामपाल के करौंथा स्थित आश्रम को दोबारा खोलने की अनुमति न दी जाए। सोमवार को आर्य प्रतिनिधि सभा का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान धर्मबीर आर्य की अध्यक्षता में डीसी सचिन गुप्ता से मिला और इस आशय का मांग पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आर्यसमाज इसका पुरजोर विरोध करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में उपप्रधान उमेद सिंह शर्मा, संरक्षक स्वामी नित्यानंद, वेद प्रचार अधिष्ठाता स्वामी सच्चिदानंद, रमेश आर्य आदि मौजूद रहे। करौंथा आश्रम को लेकर दो बार हिंसा हो चुकी है। रामपाल की तरफ से सबसे पहले करौंथा में ही आश्रम खोला गया था। 2006 व 2013 में आश्रम के संचालन को लेकर हिंसा हो चुकी है।