फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ramlila staged from 2nd and 3rd in the city, stage being built on the lines of Prem Mandir

Rohtak News: शहर में रामलीला मंचन 2 व 3 से, प्रेम मंदिर की तर्ज पर बन रहा मंच

Sun, 29 Sep 2024 03:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Ramlila staged from 2nd and 3rd in the city, stage being built on the lines of Prem Mandir
रोहतक। शहर में रामलीला मंचन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कुछ संस्थाएं दो व कुछ तीन अक्टूबर से रामलीला का मंचन शुरू करेंगी। शहर के पुराने आइटीआई मैदान पर तीन अक्टूबर से रामलीला मंचन किया जाएगा। इसके लिए वृंदावन स्थित राधा रानी के प्रेम मंदिर की तर्ज पर मंच तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

श्रीरामलीला उत्सव कमेटी की ओर से तैयार कराया जा रहा मंदिर का यह प्रतिरूप मंचन के लिए एक अक्तूबर तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से तीन अक्तूबर को पुराना बस स्टैंड स्थित लोकल रामलीला मैदान में मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन


श्रीरामलीला उत्सव कमेटी... मंचन 3 से होगा, एक दिन पहले खाटू श्याम संध्या
श्रीरामलीला उत्सव कमेटी की ओर से रामलीला मंचन से पहले दो अक्तूबर को खाटू श्याम संध्या का आयोजन किया जाएगा। यहां भजन गायका अंजलि द्विवेदी अपनी प्रस्तुतियां देंगी। रामलीला मंचन में 45 कलाकार भाग लेंगे। इसमें 20 नए कलाकार तो 25 पुराने कलाकार शामिल होंगे। ये सभी कलाकार मुरादाबाद व मुंबई से 30 सितंबर को रोहतक पहुंचेंगे। कमेटी प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि मंचन की तैयारियां जोरों पर है। मंच तैयार हो रहा है। इसके अलावा साज-सज्जा व स्टाॅल भी लगाई जाएंगी। श्रीरामलीला उत्सव कमेटी पुराना आईटीआई मैदान में रविवार शाम पांच बजे हनुमानजी की ध्वजा रोहण कार्यक्रम होगा। इस मौके पर कमेटी के प्रधान सुभाष तायल, पदाधिकारी, सदस्य व शहर के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुकारों वाली रामलीला... स्थानीय कलाकार गांधी कैंप में करेंगे मंचन
कुकारों वाली रामलीला का गांधी कैंप में आयोजन किया जाएगा। इस रामलीला में 25 कलाकार शामिल होंगे। ये सभी पुराने स्थानीय कलाकार हैं। यहां दो अक्टूबर को रामलीला का मंचन शुरू होगा। पहले दिन नारद मोह और श्रवण भक्त का मंचन किया जाएगा। इसके लिए मंच तैयार किया जा रहा है। कमेटी प्रधान राधेश्याम ने बताया कि नवरात्र पर्व की शुरुआत के साथ ही रामलीला मंचन भी शुरू हो जाएगा। इसके लिए कमेटी ने अपनी तैयारी कर ली है। कलाकार, साजिदें समेत अन्य सभी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed