फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ram Rahim got 40 days parole, came out of jail for the 14th time

Rohtak News: राम रहीम को मिली 40 दिन की पैरोल, 14वीं बार आया जेल से बाहर

Wed, 06 Aug 2025 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ram Rahim got 40 days parole, came out of jail for the 14th time
रोहतक जेल से राम रहीम का काफिला जाते हुए। स्रोत : सोशल मीडिया
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सुनारिया जेल में बंद राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बाहर आ गया है। मंगलवार सुबह 7 बजे हनीप्रीत, सिरसा डेरे के चेयरमैन दान सिंह, डाॅ. आरके नैन और शरणदीप सिंह सिटू दो गाड़ियों के साथ रोहतक पहुंचे और राम रहीम को लेकर सिरसा डेरे के लिए रवाना हो गए। 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन है। बताया जा रहा है कि सिरसा डेरे में रक्षाबंधन के बाद जन्मदिन मनाया जाएगा।
साध्वी यौन उत्पीड़न केस में आरोप सिद्ध होने के बाद 2017 से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। राम रहीम के लिए जेल से बाहर आना कोई नई बात नहीं है। चुनाव के समय अक्सर राम रहीम को पैरोल या फरलो मिलती रही है।
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली विधानसभा चुनाव के आसपास भी राम रहीम जेल से बाहर आया था। पिछली बार 10 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था। फरलो की अवधि सिरसा डेरे में ही बिताई थी। अबकी बार 40 दिन की पैरोल सिरसा डेरे में कटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
2025 में तीसरी बार तो जेल से बाहर आया राम रहीम
जेल से एक निश्चित समय बिताने और व्यवहार के बाद पैरोल और फरलो की प्रक्रिया अदालत में शुरू की जाती है। हालांकि, पैराेल की अवधि सजा में नहीं जोड़ी जाती है जबकि फरलो की अवधि सजा में ही जोड़ी जाती है।

2025 में राम रहीम तीसरी बार जेल से बाहर आया है। फरवरी व अप्रैल में 21-21 दिन की फरलो मिल चुकी है। साथ ही, 2017 से अब तक 14वीं बार पैरोल या फरलो मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed