फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rakshabandhan...enthusiasm overshadowed the rain, women gathered for free bus travel

Rohtak News: रक्षाबंधन...बारिश पर भारी पड़ा उत्साह, मुफ्त बस यात्रा के लिए उमड़ी महिलाएं

Sun, 10 Aug 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 10 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan...enthusiasm overshadowed the rain, women gathered for free bus travel
फोटो : 10बस स्टैंड पर बस पकड़ते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रक्षाबंधन के दिन बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाइयों के घर जानकर उन्हें राखी बांधी। बड़ी संख्या में महिलाओं हरियाणा रोडवेज की ओर से दी गई मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। अलग-अलग रूट की बस आते ही उसमें सवार होने की होड़ मची रही।
रक्षाबंधन के दिन शनिवार को सुबह से ही बस स्टैंड पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। बहनें अपने भाइयों के पास पहुंचने को बेताब नजर आईं। राज्य सरकार की ओर से रोडवेज की बसों में महिला यात्रियों और 15 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन

इस योजना के चलते सरकारी बस स्टैंडों पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतार लगी रही। खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के इलाकों से आने वाली महिलाएं इस सुविधा से लाभान्वित हुईं। रोडवेज प्रशासन के अनुसार दो दिनों में 60 हजार से अधिक लोगों ने बसों में सफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कई ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़े गए थे, फिर भी भीड़ इतनी अधिक थी कि खड़े होकर यात्रा करने वालों की संख्या ज्यादा थी।
दोपहर के समय अचानक हुई तेज बारिश ने कुछ समय के लिए यात्रियों की मुश्किलें जरूर बढ़ा दीं। कई बसें समय पर नहीं चल सकीं और यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। बारिश थमते ही बहनों ने फिर से सफर शुरू कर दिया। बस स्टैंड परिसर में महिलाएं छाता और पॉलीथिन के सहारे बारिश से बचने का प्रयास करती नजर आईं।
-
प्रमुख मार्गों पर दिनभर ट्रैफिक का रहा दबाव
रक्षाबंधन के दिन शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर ट्रैफिक का दबाव रहा। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। नगर परिवहन सेवा की बसों में भी खचाखच भीड़ देखी गई। कई निजी वाहन यात्रियों की मदद के लिए आगे आए। ऑटो चालकों और टैक्सी वालों ने भी अतिरिक्त फेरे लगाए। रक्षाबंधन के दिन महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए थे। कई जगहों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं सीसीटीवी कैमरों से भीड़भाड़ वाले इलाकों पर निगरानी रखी गई।
--------------

बारिश के चलते पैदा हुई समस्या

यात्री कविता सैनी, लक्ष्मी यादव, राजबाला ने बताया कि हर साल रक्षाबंधन के दिन भीड़ के चलते बस पकड़ना मुश्किल होता है। इस बार बारिश की वजह से कुछ समस्या जरूर हुई। परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के लिए अतिरिक्त बसों और स्टाफ की व्यवस्था की थी लेकिन मौसम ने प्रशासन की तैयारियों को प्रभावित किया। हालांकि, पूरे दिन बस सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं और किसी बड़े व्यवधान की खबर नहीं मिली।




-
वर्जन



रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। महिलाओं की सुविधा के लिए जरूरी प्रबंध किए गए थे। टीमें लगातार मॉनिटरिंग करती रहीं। यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी की कोई शिकायत नहीं मिली है।-निरंजन कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed