{"_id":"689122feb9f0adb06d06ac35","slug":"rakhi-business-is-getting-ruined-due-to-the-delay-of-the-officials-rohtak-news-c-17-roh1019-702714-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अधिकारियों की लेटलतीफी से चौपट हो रहा राखी का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अधिकारियों की लेटलतीफी से चौपट हो रहा राखी का कारोबार
Tue, 05 Aug 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
तरुण गाबा,दुकानदार
रोहतक। शहर के सबसे महंगे बाजार किला रोड पर नगर निगम के अधिकारियों की लेटलतीफी भारी पड़ रही है। 10 माह बाद भी बाजार में सुंदरीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसका असर बाजार के दुकानदारों के कारोबार पर पड़ने लगा है। पिछले साल बाजार में रक्षाबंधन पर 15 दिन पहले स्टॉल लगे थे। अबकी बार एक सप्ताह पहले ही दुकानदार राखी सजाने लगे हैं।
जिला राजस्व विभाग की तरफ से किला रोड बाजार का कलेक्टर रेट 2.40 लाख रुपये प्रति गज किया है जो पूरे शहर में सबसे ज्यादा है। इसके बावजूद बाजार अच्छे दिनों का इंतजार कर रहा है।
निगम की तरफ से बाजार के सुंदरीकरण के लिए 1.40 करोड़ का टेंडर पिछले विधानसभा चुनाव से पहले जारी किया था। इसमें दोनों तरफ नाले बनाए जाने हैं। सड़क बनाने के साथ बिजली की लाइन बीच से हटाकर साइड में शिफ्ट करनी है। न तो नाले पूरे बने हैं और न ही लाइन शिफ्ट हो सकी है।
विज्ञापन
पूरा दिन रही बत्ती गुल, 15 दिन बाद लाइन बदलने का काम शुरू
बिजली निगम ने दो सप्ताह पहले बाजार में सड़क किनारे नए खंभे लगा दिए थे। इसके बावजूद लाइन बदलने का कार्य बंद पड़ा था। सोमवार को निगम की तरफ से पुराने खंभे उखाड़कर नए खंभों पर लाइन लगाने का कार्य शुरू किया। इस कारण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रखी गई। इस कारण दुकानदार परेशान नजर आए।
दो लाख का माल लाता था, अबकी बार 80 हजार ही कमाना मुश्किल
व्यापारी तरुण गाबा ने बताया कि हर साल रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार गुलजार रहता था। अबकी बार हालत खराब है। हल्की बारिश से ही जलभराव हो जाता है। नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। कीचड़ की वजह से ग्राहक नहीं आ रहे हैं। हर साल रक्षाबंधन पर करीब 2 लाख का माल लेकर आता था। अबकी बार 80 हजार रुपये का माल लेकर आया हूं। पता नहीं निकल पाएगा या नहीं।
संजय अरोड़ा ने कहा कि 20 दिन पहले पिछली बार राखी का सामान खरीदकर लाया था। अबकी बार सोमवार से ही स्टाॅल लगाया है। गोपाल व दीपक सचदेवा ने कहा कि बाजार की हालत सार्वजनिक हो गई है। ग्राहक कीचड़ व गंदगी की वजह से दूसरे बाजारों की तरफ जा रहा है। जल्द प्रशासन को हालात सुधारने चाहिए।
-- -- -- -- -
किला रोड बाजार में सभी दुकानदारों ने अभी तक छज्जे नहीं हटाए हैं। सोमवार को जहां छज्जे हटे थे, वहां बिजली की लाइन लगाने का काम शुरू किया। वर्गाकार एंगल लगाए जा रहे हैं ताकि लाइन का भार संतुलित रहे।
- आशीष चौहान, एसडीओ, बिजली निगम
-- -
बाजार के हालात में अब सुधार है। सोमवार को सड़क पर पानी जमा नहीं हुआ। बिजली की सप्लाई लाइन बदलने के कारण बंद रही। नाले का बंद कार्य दोबारा दो दिन में शुरू हो जाएगा।
- जगदीश धींगड़ा, प्रधान किला रोड बाजार