फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rakesh Kumar Rohtak and Dalbir Phogat will be the returning officers of Meham

राकेश कुमार रोहतक और दलबीर फौगाट होंगे महम के रिटर्निंग अधिकारी

Sun, 16 Oct 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Rakesh Kumar Rohtak and Dalbir Phogat will be the returning officers of Meham
रोहतक। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) यशपाल ने हरियाणा पंचायती राज चुनाव नियमावली 1994 के नियम 16 व 17 के तहत ग्राम पंचायत आम चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग अधिकारी पंचायत व सहायक रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) नियुक्त किए हैं। उपायुक्त यशपाल द्वारा जारी किए आदेशों के अनुसार रोहतक के एसडीएम राकेश कुमार व नायब तहसीलदार बंसीलाल को पंचायत समिति रोहतक के वार्ड नंबर 1 से 30 तक के लिए क्रमश: रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार से पंचायत समिति महम के वार्ड नंबर 1 से 30 तक के लिए महम के एसडीएम दलबीर फोगाट व महम के नायब तहसीलदार दीपक को क्रमश: रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। पंचायत समिति कलानौर के वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 18 तक के लिए नगराधीश मोहित कुमार व कलानौर के नायब तहसीलदार सुभाष को क्रमश: रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार पंचायत समिति सांपला के वार्ड नंबर 1 से 18 तक के लिए सांपला के एसडीएम सुभाष चंद्र व सांपला के तहसीलदार गुलाब सिंह को क्रमश: रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार से पंचायत समिति लाखनमाजरा के वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 13 तक के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह व नायब तहसीलदार मुकुल को क्रमश: रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा रिजर्व स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है। इनमें उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त आबकारी रोहतक जगबीर सिंह जाखड़ व को-ऑपरेटिव सोसाइटी रोहतक के सहायक रजिस्ट्रार देवेंद्र बेनीवाल शामिल है।
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय में होंगे पंचायत समिति के नामांकन
उपायुक्त यशपाल द्वारा जारी किए गए आदेशों के अनुसार पंचायत समिति रोहतक के लिए नामांकन निर्धारित तिथि व समय के अनुसार खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोहतक कार्यालय में लिए जाएंगे। इसी प्रकार से महम पंचायत समिति के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महम कार्यालय, पंचायत समिति कलानौर के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कलानौर कार्यालय, पंचायत समिति सांपला के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सांपला कार्यालय, लाखनमाजरा पंचायत समिति के लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लाखनमाजरा कार्यालय में नामांकन लिए जाएंगे। आदेशों के अनुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंचायत नामांकन पत्रों की प्राप्ति, वापसी एवं अन्य सभी कार्य करेंगे। लेकिन नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल का कार्य केवल रिटर्निंग अधिकारी द्वारा ही किया जाएगा। विजय प्रताप चुनाव कार्यक्रम की निर्धारित तिथियों में अपने खंड में हाजिर रहेंगे ताकि उन्हें आवश्यकता पड़ने पर नामांकन ड्यूटी में तैनात किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed