फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajput community will hold Mahapanchayat in Kulana on 31st: Naresh Chauhan

31 को कुलाना में महापंचायत करेगा राजपूत समाज : नरेश चौहान

Sat, 30 Mar 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Mar 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rajput community will hold Mahapanchayat in Kulana on 31st: Naresh Chauhan
झज्जर। हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष राव नरेश चौहान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राजपूत समाज द्वारा 31 मार्च को कुलाना गांव में महापंचायत करेगा।उन्होंने बताया कि इस महापंचायत में 36 बिरादरी को निमंत्रण दिया गया है। इसमें लोकशाही में परिवारवाद को खत्म करने, 36 बिरादरी का आबादी के अनुसार जनप्रतिनिधित्व दिलाने, धन-बल, बाहुबल, दलबल और भ्रष्टाचार पर नकेल लगाने, वंचित, उपेक्षित, आरक्षित समाज को सुरक्षा देने की मांग मंच से उठाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव के लिए राजपूत समाज में सीट नहीं दी गई। इससे राजपूत समाज में रोष है। राजपूत समाज ने हमेशा 36 बिरादरी के हक की लड़ाई लड़ी है, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने राजपूतों के बलिदानों को नजरअंदाज किया है। इससे पूरा समाज दुखी व नाराज है। इसलिए महापंचायत की जा रही है। इसमें राजपूत समाज को भी राजनीतिक रूप से टिकट देने की मांग रखी जाएगी। आरजेपी के प्रवक्ता सुभाष परमार ने कहा कि फिलहाल उनका गठबंधन इनेलो से है। यदि कोई अन्य पार्टी समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने और टिकट देने की बात करेगा तो वह उनके साथ जाने का विचार करेंगे। इस अवसर पर आरजेपी के युवा अध्यक्ष राकेश तंवर, नरेश चौहान, नरेंद्र छोकर, नरेश परमार, मुकेश चौहान, सुधीर तंवर, राजविजय तंवर, दिनेश चौहान, परवीन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed