{"_id":"57c350ed4f1c1b0a3dd4f135","slug":"rajkumar-saini-raily-rohtak-police-security-haryana-rohtak-jat-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों के गढ़ में सैनी ने दिखाई ताकत, कुरुक्षेत्र से धर्मयुद्ध का एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों के गढ़ में सैनी ने दिखाई ताकत, कुरुक्षेत्र से धर्मयुद्ध का एलान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 29 Aug 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
जाटों की भाईचारा रैली के अगले ही दिन सांसद राजकुमार सैनी ने समानता रैली करके दिखाई ताकत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाटों की भाईचारा रैली के अगले ही दिन उनके गढ़ में सांसद राजकुमार सैनी ने जहां अपनी ताकत दिखाई। वहीं कुरुक्षेत्र से धर्मयुद्ध का एलान भी कर दिया। जिससे साफ हो गया है कि जिस तरह से जाट लगातार रैली करते रहेंगे। उसी तरह से सैनी भी लगातार पिछड़े वर्ग के लोगों की रैली करेंगे और उनमें अपनी भी ताकत दिखाएंगे। समानता रैली में अपने संबोधन के दौरान ही राजकुमार सैनी ने सभी को कुरुक्षेत्र की रैली के लिए न्यौता दे दिया। जहां से मिशन-2019 की शुरूआत भी करने के लिए पिछड़ा वर्ग के लोगों से कहा गया।
जिस तरह से जाटों ने भाईचारा रैली के दौरान ही सितंबर में फिर से रैली करने की बात कही है। उसी तरह समानता रैली के दौरान ही सांसद राजकुमार सैनी ने कुरुक्षेत्र में 28 नवंबर को बड़ी रैली का एलान कर दिया। सांसद सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में 28 नवंबर को ज्योतिराव फूले की पुण्यतिथि पर सामाजिक न्याय अधिकारिता दिवस के तहत यह रैली होगी, जिसकी तैयारी चल रही है। जिसके लिए पैंतीस बिरादरी के लोगों में उत्साह भी दिख रहा है तो कुछ लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। लेकिन धर्म, अधर्म, न्याय, अन्याय की धरती कुरुक्षेत्र से धर्मयुद्ध होगा। जहां किसी का हक नहीं छीनने की बात कही जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय संपन्न लोगों में पिछड़ा बनने की होड़ लगी है और लोग आरक्षण के नाम पर देश की जनता और कानून व संविधान को नीचा दिखाने में लगे हुए है। लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। इसके अलावा सांसद ने यह भी कहा कि कुरुक्षेत्र के रैली से ही मिशन-2019 का शंखनाद किया जाएगा, जिससे पिछड़ा वर्ग को कुशल नेतृत्व मिल सके और एकजुट होकर राजनीति में आगे आ सके। सांसद ने यह भी कहा कि इस समय देश में पीएम नरेंद्र मोदी के रूप में कुशल नेतृत्व है और वह एक व्यवस्था बनाएंगे, जिसमें सभी समानता के साथ काम करे। इस तरह जाटों के गढ़ कहे जाने वाले रोहतक में सांसद राजकुमार सैनी भी ताकत दिखाने में पीछे नहीं रहे और अगले ही दिन रैली करके उन्होंने अपनी ताकत दिखाई।
अगर डंडे और लूटमार से आरक्षण मिलता हो तो 100 प्रतिशत बांट दो: राजकुमार सैनी
जाटों की भाईचारा रैली के अगले ही दिन रोहतक की नई अनाज मंडी सांसद राजकुमार सैनी की समानता रैली हुई। जिसमें सैनी के तेवर बदले हुए दिखाई दिए, लेकिन वह फिर भी आरक्षण व दंगे को लेकर बोलने से नहीं चूके। उसके साथ ही सैनी ने पिछड़ा वर्ग के लोगों को एकजुट होकर संपन्न व ताकवर लोगों से नहीं डरने की सीख दी। सांसद ने हरियाणा में दोबारा से पहले जैसा हाल नहीं होने देने के लिए भी कहा, क्योंकि उससे सभी का नुकसान होता है। वहीं राज्यसभा सीटों को लेकर भी सांसद सैनी ने सवाल उठाया तो मनरेगा को सबसे बड़े फर्जीवाड़े वाली स्कीम बता दिया। रोहतक की नई अनाज मंडी में लोकतंत्र सुरक्षा मंच की ओर से समानता रैली रखी गई थी, जिसमें मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा सांसद राजकुमार सैनी पहुंचे। सांसद सैनी ने पिछले दिनों आरक्षण के दौरान हुए दंगे को लेकर ही अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश में जिस तरह से हुआ, वह सभी ने देखा। लेकिन ऐसा दोबारा ना देखना पड़े, उसके लिए ही ताकतवर लोगों को यह बताने की कोशिश की है कि हम किस के गुलाम नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी को संपन्न व ताकतवर लोगों से डरने की जरूरत नहीं है। कहा कि कुछ लोग भाईचारा की बात करते है, लेकिन केवल भाई रह गया है और चारा पूरी तरह से खत्म हो गया है। कहा कि हमारी रैली रोकने के लिए खूब जोर लगाया गया और उसी दिन अपनी रैली रखी, लेकिन हमने दिन बदलकर रैली की अनुमति ली। सांसद ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी के खिलाफ कोई गलत बयानबाजी नहीं की है, बल्कि कहा था कि लोग रास्ते रोककर आरक्षण मांगने की जगह छीनना चाहते है। अगर डंडे व लूटमार से आरक्षण मिलता हो तो अभी तक की प्रक्रिया खत्म करके उसे 100 प्रतिशत कर दो। सांसद ने कहा कि आप लोगों के साथ गलत हुआ है और विरोधी को विरोध से नहीं, बल्कि हाथ जोड़कर जवाब दे। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे किसी का हक नहीं मारा जाए। सांसद ने यह भी साफ कर दिया कि चाहे उनको राजनीति से आउट कर दिया जाए, लेकिन वह कभी सच्ची बात कहने से पीछे नहीं हटेंगे। सांसद ने राज्यसभा की सीट को लेकर भी सवाल खड़ा किया और कहा कि राज्यसभा में धन, बल व रिश्ते के आधार पर वह लोग पहुंच जाते है, जिनको जनता रिजेक्ट कर देती है। ऐसे में प्रजातंत्र पूरी तरह से खत्म हो गया है और राज्यसभा पूरी तरह से काम रोको सदन हो गया है, जिसको खत्म किया जाना चाहिए। सांसद ने मनरेगा योजना पर भी सवाल उठाया और कहा कि आज के समय में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा उसमें हो रहा है, जिसको वह साबित कर सकते है। एक आदमी दस का काम कर रहा है और उससे रिश्वत ली जाती है। प्रदेश में एक परिवार एक रोजगार योजना को लागू करना चाहिए। इस दौरान तेजबीर सैन, हवा सिंह सैनी, कंवल सिंह सैनी, वीरेन्द्र सैन, बलवान सैन, सुरेश खत्री आदि मौजूद रहे।