{"_id":"67229c2e10fd398976011237","slug":"rajiv-gandhi-sports-stadium-in-silani-will-be-repaired-with-rs-19-lakh-jhajjar-news-c-195-1-jjr1002-115061-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 19 लाख रुपये से होगी सिलानी में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 19 लाख रुपये से होगी सिलानी में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत
Thu, 31 Oct 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
30jjrp26- झज्जर। खस्ताहाल में सिलागी का स्टेडियम। स्त्रोत- खेल विभाग
झज्जर। गांव में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत करवाने के लिए खेल विभाग ने लगभग 19 लाख रुपये की मंजूरी दी है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
सिलानी गांव के स्टेडियम में लगभग हर रोज 120 खिलाड़ी अलग-अलग खेलों की तैयारी कर रहे हैं। अब सिलानी में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत करवाई जानी है। इसमें स्टेडियम की छत, चाहरदिवारी, प्लाॅस्टर आदि किया जाएगा। दरवाजे और स्टेडियम के गेट को भी ठीक किया जाएगा। जिला खेल विभाग ने स्टेडियम की मरम्मत करवाने के लिए फरवरी माह में खर्च का अनुमान लगाकर खेल विभाग के पास भेजा गया था, जो अगस्त माह में मंजूर किया गया था। विधानसभा चुनाव होने की वजह से आगे का काम रूक गया था। चुनाव के बाद जिला खेल विभाग ने टेंडर जारी करने के लिए डीएनआईटी तैयार कर रहा है, इसके बाद विभाग के पास लिस्ट भेजी जाएगी और उसके बाद पंचकूला से ही टेंडर जारी होगा।
स्टेडियम में लगी जिम मशीनों को भी ठीक किया जाएगा
सिलानी स्टेडियम में खिलाड़ियों और व्यायाम करने वाले युवाओं के लिए जिम बनाई गई है। जिम में लगी कुछ मशीनें खराब होने के कारण बंद पड़ी है। इन बंद पड़ी मशीनों को भी ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
सिलानी में राजीव गांधी खेल स्टेडियम की मरम्मत करवाने के लिए खर्च का अनुमान लगाकर विभाग के पास भेजा गया था। खेल विभाग ने अगस्त माह में मंजूरी प्रदान कम्है। विधानसभा चुनाव के कारण काम नहीं हो पाया। जिला खेल विभाग टेंडर जारी करने के लिए डीएनआईटी तैयार करवा रहा है। जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
- ललिता मलिक, जिला खेल अधिकारी, झज्जर