फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajasthan scored 196 runs in the second innings and 215 runs in the first innings.

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी : राजस्थान ने हरियाणा को 53 रनों से हराया

Sun, 15 Feb 2026 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan scored 196 runs in the second innings and 215 runs in the first innings.
रोहतक। लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए खेले गए मैच में रविवार को राजस्थान ने हरियाणा को 53 रन से शिकस्त दी। अंतिम दिन कुल 19 विकेट गिरे।
विज्ञापन

हरियाणा की टीम दूसरी पारी में 164 और पहली पारी में 194 रन बना पाई। राजस्थान की टीम ने दूसरी पारी में 196 और पहली पारी में 215 रन बनाए। मैच में राजस्थान के बल्लेबाज कर्ण लांबा ने दूसरी पारी में सबसे अधिक 45 रन और पहली पारी में 64 रन बनाए।
विज्ञापन


राजस्थान व हरियाणा के बीच हुआ एलीट ग्रुप बी का मैच काफी रोमांचक रहा। दोनों ओर से गेंदबाज हावी रहे। राजस्थान के गेंदबाज गणेश सुथार ने दोनों पारियों में चार-चार विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी राजस्थान की टीम ने 411 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा की टीम पहली पारी में 194 व दूसरी पारी में 164 रन ही जुटा पाई। टीम के बल्लेबाज विवेक को छोड़ कर अन्य कोई भी बल्लेबाज 37 से ऊपर नहीं पहुंच पाया।

रविवार को राजस्थान की टीम ने 87 रन से आगे दूसरी पारी की शुरुआत की। टीम दोपहर तक कुल 196 रन बना पाई। राजस्थान ने दोपहर बाद जीत के लिए हरियाणा को 218 रनों का लक्ष्य दिया। हरियाणा की टीम इसका पीछा करते हुए शाम का खेल समाप्त होने तक 164 रन पर ढेर हो गई।
हरियाणा के बल्लेबाज राजस्थान के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। राजस्थान के गेंदबाज गणेश सुथार ने 11 ओवर में 59 रन देकर चार विकेट, एजी चौहान ने आठ ओवर में 16 रन देकर दो, दीपेंद्र सिंह ने 11 ओवर में 43 रन व कर्ण लांबा ने दो ओवर में शून्य रन पर एक-एक विकेट लिए।

हरियाणा के गेंदबाज आयुष शर्मा ने दूसरी पारी में 23 ओवर में 77 रन देकर पांच विकेट, विवेक कुमार ने 18.2 ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट व आरव जेफ ने 16 ओवर में 46 रन देकर दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed