फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rajasthan's Behror MLA will be produced tomorrow in defamation case

Rohtak News: मानहानि के मामले में राजस्थान के बहरोड़ के विधायक की कल होगी पेशी

Mon, 12 Dec 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan's Behror MLA will be produced tomorrow in defamation case
भाजपा सांसद एवं अस्थल बोहर स्थित मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालक नाथ योगी के दाखिल मानहानि के केस में राजस्थान के बहरोड़ से विधायक बलजीत यादव को अब 14 दिसंबर को अदालत में पेश होना होगा। सोमवार को वकीलों के वर्क सस्पेंड के चलते सुनवाई दो दिन के लिए टल गई। अब जेएमआईसी मधुर बजाज की अदालत में बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

याचिकाकर्ता के वकील जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि बाबा बालकनाथ की तरफ से सितंबर 2021 में अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया गया था कि अलवर जिले के बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलजीत यादव की तरफ से उनके प्रति अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। साथ ही निराधार आरोप लगाए हैं। इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। क्योंकि रोहतक में उनके अनुयायी हैं। तभी से जिला अदालत में विधायक बलजीत यादव के खिलाफ अदालत में मानहानि का केस चल रहा है।
विज्ञापन

वकील ने बताया कि विधायक की तरफ से रोहतक की सेशन कोर्ट में याचिका को रद्द करने के लिए अर्जी लगाई गई थी। लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया था। इतना ही नहीं, निचली अदालत ने समन जारी करते हुए विधायक को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन सोमवार को अदालत में वर्क सस्पेंड के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। अब 14 दिसंबर को विधायक को पेश होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाट कॉलेज अखाड़ा हत्याकांड की सुनवाई भी टली
एएसजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत में सोमवार को शहर के बहुचर्चित जाट कॉलेज हत्याकांड की सुनवाई नहीं हो सकी। बार के वकील सुरेश सैनी के निधन के चलते वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। बचाव पक्ष के वकील गौरव ढुल ने बताया कि अब मामले में अगली सुनवाई 19 जनवरी को होगी।

छह माह से कोमा में थे वकील सुरेश सैनी
जिला बार के निवर्तमान प्रधान लोकेंद्र फोगाट उर्फ जोजो ने बताया कि सैनीपुरा निवासी एडवोकेट सुरेश सैनी काफी समय से बीमार चल रहे थे। छह माह से कोमा में थे। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। कई वकील उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इसके चलते अदालत में वर्क सस्पेंड रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed