{"_id":"67ed93b03048ab0660059711","slug":"raising-awareness-about-mental-health-rohtak-news-c-17-roh1020-627939-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया
विज्ञापन
02सीटीके21-एमडीयू में हुई मेंटल वेलनेस विषय पर हुई कार्यशाला में शामिल प्रतिभागी व शिक्षक। संव
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग की ओर से बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मेंटल वेलनेस विषय पर हुई इस कार्यशाला का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
मनोविज्ञान विभाग की प्रोफेसर व हैप्पीट्यूड लैबोरेट्री की प्रोफेसर इंचार्ज डाॅ. दीप्ति हुड्डा ने बतौर मुख्य वक्ता कार्यशाला में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य की महता से अवगत करवाया व हैप्पी लाइफ का मंत्र दिया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य व इससे संबंधित विभिन्न समस्याओं और उनके निदान के उपायों पर विस्तार से चर्चा की और जीवन में खुश रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विभिन्न गतिविधियों के आयोजन से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों को मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए व उनके प्रश्नों के उत्तर दिए। एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग की प्राध्यापिका एवं कार्यशाला की कोऑर्डिनेटर डाॅ. मंजीत कौर ने जीवन में मानसिक स्वास्थ्य की महता पर प्रकाश डाला। डॉ. छवि राणा ने आभार जताया। इस मौके पर यूआईईटी निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह, मडूटा प्रधान डाॅ. विकास सिवाच, प्राध्यापिका डाॅ. कामना सोलंकी समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।