फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Raised voice for hailstorm compensation and insurance claim

Rohtak News: ओलावृष्टि के मुआवजे और बीमा क्लेम के लिए आवाज उठाई

Wed, 19 Feb 2025 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Feb 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Raised voice for hailstorm compensation and insurance claim
18सीटीके17...लघु सचिवालय में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे किसान सभा के सदस्य।
रोहतक। ओलावृष्टि का मुआवजे और बीमा क्लेम जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को किसान सभा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेताया कि अगर मांगों पर अतिशीघ्र मांगें नहीं मानी गईं तो वे सड़कों पर उतरने और कार्यालय घेराव करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

किसान सभा राज्य सचिव सुमित दलाल ने बताया कि वर्ष 2023 में रबी की फसलों में दर्जनों गांवों में ओलावृष्टि से अत्यधिक नुकसान हुआ था। इसकी गिरदावरी रिपोर्ट में 20189 एकड़ में नुकसान और 19,37,08,457 रुपए का मुआवजा दर्ज किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि दो साल से स्थानीय अधिकारी किसानों की मांगों की सुनवाई को लेकर गंभीर नहीं हैं। रबी 2024 का ओलावृष्टि का राजस्व विभाग का भी 20 प्रतिशत से ज्यादा मुआवजा बकाया है, और रबी 2024 का बीमित किसानों का बीमा क्लेम तो पूरा ही बकाया है। इस मौके पर किसान सभा जिला प्रधान प्रीत सिंह, देवीलाल गिल, अजीत सिंह गिल, संदीप, विजय गिल, देवीलाल राणा, राजीव, सुरेश, राजेश, मनीष, नवीन, खेमचंद, मोनू राठी,आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed