फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Raised the slogan of give OPS, take power

Rohtak News: ओपीएस दो, सत्ता लो का नारा किया बुलंद

Thu, 01 Aug 2024 06:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Raised the slogan of give OPS, take power
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पेंशन बहाली संघर्ष समिति हरियाणा ने वर्ष 2018 से प्रदेश के 2 लाख कर्मचारियों व लगभग 30 लाख उनके परिजनों की आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की है।
इसी को लेकर राज्य प्रधान विजेंद्र धारीवाल के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में पेंशन आक्रोश मार्च निकाला। इसी कड़ी में रोहतक के सभी विभागों के कर्मचारी जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी, जिला महासचिव संजय सिंहमार, जिला कोषाध्यक्ष रविकांत धानक के संचालन में मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए। विजेंद्र धारीवाल व ऋषि नैन ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी जायज मांगों पर गौर नहीं किया तो एक सितंबर को पंचकूला में लाखों की संख्या में कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

राज्य महिला विंग प्रभारी राजबाला कौशिक एवं राज्य वरिष्ठ उपप्रधान अनूप लाठर ने आवाज बुलंद में नारा दिया कि जो पेंशन बहाल करेगा, वही हरियाणा पर राज करेगा। प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण देशवाल ने कहा कि किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, पिछड़ा वर्गों, साधारण परिवारों के बच्चे ही 25-25 वर्षों की कड़ी पढ़ाई व एग्जाम पास करने के बाद सरकारी सेवा का सपना पूरा करते हैं, ताकि उनकी सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा खतरे में न पड़े और सरकार ने नई पेंशन नीति लागू करके सभी को भूखा मरने की कगार पर ला खड़ा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान अनिल स्वामी, जिला महासचिव संजय सिंहमार, जिला उपप्रधान संजय राठी, ललित कुमार,मंजू राणा, जोगेंद्र ढुल, डाॅ. अजय कादियान, संजीव भारद्वाज, जिला सचिव नरेंद्र मदवि, सुरेश नेहरा, सुमन आदि ने अपने विचार रखे। हरियाणा सरकार से 15 अगस्त तक प्रदेश के कर्मचारियों की ओपीएस बहाली की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed