फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Raised many demands including restoring OPS by handing over the memorandum

Rohtak News: ज्ञापन सौंपकर ओपीएस बहाल करने सहित कईं मांगे उठाईं

Thu, 25 May 2023 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 03:06 AM IST
विज्ञापन
Raised many demands including restoring OPS by handing over the memorandum
रोहतक। रिटार्यड कर्मचारियों की मांगों पर बुधवार को रिटायर्ड कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी हरियाणा ने मंडल स्तर पर धरना और एसडीएम राकेश कुमार के हाथों कमिशनर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दूसरे चरण में रिटायर्ड कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के सामने एकत्रित होकर बुधवार को धरना दिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता रोहतक कमिश्नरी के पांचों जिलों के कन्वीनर देवी सिंह देशवाल, जय भगवान दहिया, सतबीर कादियान, रतन सिंह जिंदल, संतरा देवी ने की।
विज्ञापन

ज्वांइट एक्शन कमेटी कन्वीनर जरनैल सिंह सांगवान, एमएल सहगल, देवराज नांदल, पहल सिंह तंवर, कुलभूषण शर्मा, किताब सिंह भनवाला सहित अन्य नेताओं ने बताया कि65, 70 , 75 वर्ष की आयु उपरांत क्रमश: पांच, दस व 15 प्रतिशत बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी करना, पुरानी पेंशन प्रणाली (ओपीएस) बहाल करना, कैशलैस मेडिकल सुविधा लागू करना, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये करना शामिल है। इसके अलावा फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी सुविधा प्रदान करना, सरकारी विभागों व संस्थाओं का निजीकरण ठेका प्रथा आउटसोर्सिंग भर्तियां बंद करना, कौशल रोजगार योजना बंद करके स्वीकृत पदों पर भर्तियां आदि मांगें उठाई गई हैं।
विज्ञापन

वहीं संयोजक ज्वांइट एक्शन कमेटी के सदस्य जलकरण बल्हारा, प्रेम सिंह सैनी, मेहर सिंह नैन ने कहा के प्रदेश चलाने के लिए भाजपा-जजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर हर वर्ग के साथ टकराव की नीति अपना रही है। आठ वर्ष के शासनकाल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं नियमित नहीं हो रही हैं और कौशल रोजगार योजना के नाम पर कर्मचारियों का वेतन व सेवा सुरक्षा नियमों की अवहेलना करके समान काम समान वेतन ना देकर शोषण हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार के सभी विभागों, बोर्ड, निगम, विश्वविद्यालयों, सरकारी संस्थाओं में स्वीकृत पदों पर भर्तियां करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार अपनी नीतियों को नहीं बदलेगी तो आने वाले समय में कर्मचारी सरकार को ही बदलने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा की महिला कोच के साथ हरियाणा सरकार के मंत्री द्वारा किए गए दुर्व्यवहार करने पर कार्रवाई करने की मांग की गई। दिल्ली में पहलवानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी संगठन ने मांग की है कि पहलवानों को तुरंत न्याय दिया जाए और दोषी अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अध्यक्ष पद से हटाया जाए।
---------------------------

प्रदेश भर से आए कर्मचारी
धरने में सुबह 10 बजे से ही भिवानी, दादरी, सोनीपत व झज्जर से पेंशनर्स बसों व दूसरे वाहन में भर कर नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पर आने लगे। एक बार तो बारिश ने आयोजकों को चिंता में डाल दिया था, लेकिन जल्दी ही मौसम खुशनुमा हो गया। सोनीपत स्टैंड पर 1:30 तक बजे जाम की स्थिति बनी रही।
-----------------------------
पूर्व सीएम को सौंपा ज्ञापन
राज्य संयोजक जरनैल सिंह सांगवान ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा से कोठी डी पार्क रोहतक में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने अपनी पेंशन संबधित पुरानी मांगों के बारे में नेता प्रतिपक्ष से खुलकर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed