{"_id":"66ee1a165d6591144a0d23bc","slug":"raised-demands-by-protesting-in-the-college-campus-rohtak-news-c-17-roh1020-509056-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महाविद्यालय परिसर में धरना देकर उठाईं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महाविद्यालय परिसर में धरना देकर उठाईं मांगें
Sat, 21 Sep 2024 06:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
गौड़ ब्राह्मण डिग्री में कॉलेज में शुक्रवार को सांकेतिक धरना देते शिक्षक।
रोहतक। अखिल भारतीय विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज इकाई ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में सांकेतिक धरना दिया। कॉलेज इकाई अध्यक्ष डॉ पिंकी चौहान ने बताया कि शिक्षकों की कई मांगें लंबित पड़ी है। इनको लेकर सांकेतिक धरना दिया गया है।
यह मुख्य मांगें उठाईं कर्मचारियों ने :
एनईपी 2020 को निरस्त किया जाए, शिक्षा पर बजट आवंटन बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाए, एनईईटी, सीयूईटी और अन्य केंद्रीकृत परीक्षाओं को समाप्त किया जाए, एकल और एकल स्ट्रीम शिक्षण संस्थानों का समूहीकरण, विलयन एवं चरणबद्ध तरीके से उन्मूलन रोका जाए। पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए, देश भर के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेज शिक्षकों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष सुनिश्चित की जाए। केंद्र सरकार को सातवें वेतन संशोधन के व्यय का 50 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार को तुरंत देना चाहिए। केंद्र सरकार को राज्य सरकारों को सातवें वेतन संशोधन की सिफारिशों को समग्र रूप से लागू करने के लिए राजी करना चाहिए।