{"_id":"6754b0b8211b3f49e7015494","slug":"raised-awareness-to-create-child-marriage-free-district-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-116287-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए जागरूकता किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए जागरूकता किया
विज्ञापन
07jjrp02- झज्जर। स्कूल में शपथ लेते हुए बच्चे। स्त्रोत- संस्था
झज्जर। एमडीडी ऑफ इंडिया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बाल विवाह मुक्त और बाल मजदूरी मुक्त जिला बनाने को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुमाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिकंदरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उखलचना, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय रोहद में आयोजित किए गए।
लेक्चरर पूनम कहा कि बाल विवाह के कारण लड़कियों की शिक्षा वहीं की वहीं रुक जाती है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आर्थिक विकास नहीं हो पाता। ऐसे में बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के अभियान को चलाकर हम लड़कियों के जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं।
गुभाना स्कूल से रितू ने कहा कि बाल विवाह कानून और बाल मजदूरी कानून के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को अवगत करवाकर भी बाल विवाह पर रोक लग सकती है। जिला समन्वयक एमडीडी ऑफ इंडिया से मनोज कुमार ने कहा कि बाल विवाह और बाल मजदूरी दोनों ही एक गंभीर समस्या है। इन दोनों अपराधों को खत्म करने के लिए एमडीडी ऑफ इंडिया संस्था लगातार अनेक हितधारकों के साथ मिलकर कार्य कर रही है और उन हितधारकों के सहयोग के चलते ही हम निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं। इस अवसर पर एमडीडी आफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार, पूनम, रितु, सुनीता मौजूद रहे।