फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rainfall, wheat, crop market

बारिश से अनाजमंडी में भीगा गेहूं, किसानों की चिंता बढ़ी

Sun, 18 Apr 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
rainfall, wheat, crop market
शनिवार की सुबह बारिश में नई अनाज मंडी में खुले आसमान के नीचे रखा गेहूं। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
रोहतक। अनाज मंडी में किसानों का पीला सोना (गेहूं) खुले आसमान के नीचे पड़ा है। शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश में यह सोना फिर भीगा। पिछले करीब 15 घंटे में ऐसा दूसरी बार हुआ। इससे किसान चिंतित हैं। खेतों में खड़ी फसल पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में फसल के बचाव के पर्याप्त बंदोबस्त न होना किसानों की मेहनत पर पानी फेर सकता है।
विज्ञापन

शहर की चारा, अनाज व सब्जी मंडी में शनिवार को इक्का-दुक्का लोगों को छोड़ नया गेहूं नहीं आया। शुक्रवार शाम हुई बारिश गेहूं भीग गया और नमी की मात्रा बढ़ गई। इस कारण मंडी में पहले से ही लगी ढेरियों का सौदा हुआ। भीगे गेहूं को किसान सुखाते हुए नजर आए। अब गेहूं सूखने पर उसमें नमी की मात्रा मानकों के अनुरूप होने पर ही फसल मंडी में आने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया में एक-दो दिन लगने की संभावना है।
विज्ञापन

इधर, बारिश के बाद गेहूं के उठान के काम में कुछ रफ्तार आई है। अब तक यह काम बेहद सुस्त चल रहा था। इस कारण मंडी गेहूं की बोरियों से अटी नजर आ रही है। शुक्रवार शाम से ही ट्रकों में गेहूं का लदान व रवानगी का सिलसिला जोरों पर है। शनिवार को भी ट्रकों के जरिये गेहूं का उठान जारी रहा। इसकी वजह मौसम की मार से गेहूं को सुरक्षित रखना है। जबकि कुछ जगहों पर गेहूं की बोरियों के ढेर लगाकर उन्हें तिरपाल व पॉलिथीन से ढक दिया गया है। इसके बावजूद काफी मात्रा में गेहूं अभी खुले में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक एक लाख 25 हजार 721 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के मुताबिक, सरकार ने गेहूं के लिए 1975 रुपये प्रति क्विंटल व सरसों के लिए 4650 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है। खरीद कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए 12 हजार 238 गेट पास जारी जा चुके हैं। शुक्रवार को गेहूं की फसल की बिक्री के लिए 1598 गेट पास जारी किए गए। जिले की विभिन्न मंडियों में शुक्रवार शाम तक एक लाख 25 हजार 721 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। इसके अलावा 2721 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। कलानौर मंडी में 14211 मीट्रिक टन, महम मंडी में 15675 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 50659 मीट्रिक टन, सांपला मंडी में 22728 मीट्रिक टन, काहनौर में 7906 मीटिक टन, किलोई में 4478 मीट्रिक टन, मदीना में 3479 मीट्रिक टन, लाखन माजरा में 2998 मीट्रिक टन व सांघी में 3587 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई है।
सरसों फसल की बिक्री के लिए शुक्रवार को चार गेट पास जारी किए गए। अभी तक 818 गेट पास जारी किए जा चुके हैं। जिले में अभी तक 2721 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हो चुकी है। इसमें से रोहतक मंडी में 1906 मीट्रिक टन, महम मंडी में 373 मीट्रिक टन, सांपला मंडी में 59 मीट्रिक टन व कलानौर मंडी में 383 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की हुई है। उपायुक्त ने किसानों से अपनी फसलों को अच्छी तरह साफ व सुखा कर मंडी में लाने की अपील की है।

20 अप्रैल को बादल छाने की संभावना
मौसम में बदलाव जारी है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते 20 अप्रैल को बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में तेज हवाएं चलने व कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की भी संभावना है। रविवार व सोमवार को मौसम साफ व खुश्क रहेगा। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज शनिवार को कुछ ठंडा रहा। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed