फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rain washed away the cold, Meham received the highest rainfall of 13 mm.

Rohtak News: बारिश से धुली ठंड, महम में सबसे ज्यादा 13 मिमी बारिश

Fri, 23 Jan 2026 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Rain washed away the cold, Meham received the highest rainfall of 13 mm.
मावठ से खुश हुए किसान
रोहतक। जिले में वीरवार अलसुबह 3 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर शुक्रवार रात करीब 9 बजे तक चला। इस दौरान रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। जिले में औरस 5.6 मिलीमीटर बारिश हुई। महम में सबसे अधिक 13 मिमी बारिश हुई। बारिश ने ठंड और प्रदूषण भी धो डाला। रात का तापमान करीब 7 डिग्री बढ़कर 13.6 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

पिछले तीन-चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। बारिश में जर्जर सड़कों पर बने गड्ढों में हुए जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के तिकोना पार्क, प्रेम नगर चौक, मानसरोवर पार्क, आकाशवाणी केंद्र के पास, सिविल अस्पताल के पास, सोनीपत रोड, माता दरवाजा चौक, जींद रोड पर बारिश से जलभराव की स्थिति बनी रही। सर्कुलर रोड पर रेलवे अंडरपास में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रात का तापमान सामान्य से 6.6 तो दिन का सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा
साथ ही शून्य की ओर लुढ़कता पारा भी ऊपर बढ़ा है। रात का तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य के मुकाबले 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बारिश से एक्यूआई खराब श्रेणी से निकलकर मध्यम श्रेणी में पहुंच गया। शुक्रवार को 179 एक्यूआई दर्ज किया गया। एक दिन पहले एक्यूआई 251 दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संंभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
लंबे समय से था बारिश का इंतजार
महम/कलानौर। महम ब्लॉक में 13 एमएम बारिश हुई। बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। लंबे समय से बारिश के इंतजार गेहूं, चना, सरसों, जौ और मटर की फसलों को संजीवनी मिली है। इधर, कलानौर में भी बारिश में हुए जलभराव से लोगों को परेशानी हुई।
किसान बोले-बारिश से फसलों में लौटी नमी, बढ़ेगा उत्पादन
सांपला। सांपला इलाके में आठ एमएम बारिश हुई। किसान प्रेम गोयत ने कहा कि लंबे समय से बारिश का इंतजार था। बारिश न होने से फसलों से नमी भी गायब हो रही थी। बारिश से फसलों में फिर नमी लौट आई है। इस उत्पादन में बढ़ोतरी होगी। राजू नंबरदार ने कहा कि इस बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। फसलों में तेजी से बढ़वार होगी। संवाद

वर्जन
बारिश से गेहूं की फसल में फुटाव व बढ़वार होगी। इससे उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। अब कई दिन तक ओस गिरेगी। इससे फसलों को फायदा होगा। बारिश से सरसों में फूल और दाने भी विकसित होते हैं।
- मोनिका पाराशर, कृषि विकास अधिकारी, महम

---------
वर्जन
आने वाले कई दिनों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 27 जनवरी को दोबारा बारिश हो सकती है। बारिश होने के कारण सुबह के समय धुंध भी बढ़ सकती है।
- डॉ. मोहम्मद एहतशाम, एसएमएस, कृषि विज्ञान केंद्र रोहतक

मावठ से खुश हुए किसान

मावठ से खुश हुए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed