फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rain took out the power of pollution, AQI reduced

Rohtak News: बारिश ने निकाला प्रदूषण का दम, एक्यूआई हुआ कम

Sun, 14 Jul 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 14 Jul 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Rain took out the power of pollution, AQI reduced
बहादुरगढ़। कई दिनों बाद शनिवार की दोपहर को क्षेत्र में बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना बना लेकिन शाम को धूप निकलने से उमस गई। हालांकि बारिश से प्रदूषण कम हुआ है। 18.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। एक्यूआई का स्तर हरे रंग में महज 77 दर्ज किया गया। बारिश होने के बाद कुछ स्थानों पर पानी जमा हो गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद प्रदूषण साफ हो गया। जुलाई की शुरूआत से ही लोगों को प्रदूषण से राहत मलि रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह हल्की धूप निकली हुई थी। दोपहर के समय करीब पौने दो बजे अचानक आसमान काले बादलों से ढक गया और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ मिनटों तक बूंदाबांदी हुई। इसके बाद तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश की मात्रा 18.8 एमएम रिकार्ड की गई। जैसे ही बारिश बंद हुई तो आसमान में सूर्य देव उभर आए और तेज धूप निकल गई। इससे फिर उमस भरा मौसम बन गया और लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश से शहरी क्षेत्र की कई कॉलोनियों व सड़कों पर जलभराव होने से लोग परेशान भी दिखे। इस बारिश का फायदा फसलों हो भी होगा। धान, ज्वार समेत इन दिनों लगी फसलों के लिए यह बारिश फायदेमंद है।
विज्ञापन


बदहाल सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन करने में दिक्कतें हुई। राहगीर खासे परेशान रहे। बारिश के चलते शहर लाल चौंक पर बनी सड़क पर गड्ढे होने के कारण उनमें पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। सब्जी मंडी में पानी भरने से विक्रेता से लेकर खरीददार तक परेशान हुए। उपमंडल कृषि अधिकारी डा. सुनील कौशिक का कहना है कि शनिवार को बहादुरगढ़ क्षेत्र में 18 .8 एमएम बारिश हुई। यह बारिश सभी फसलों के लिए लाभदायक है। किसानों व आमजन को इस बारिश से काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed