फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rain revived the crops, cold wind increased the chill

Rohtak News: बारिश से फसलों को संजीवनी, सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ी

Sat, 28 Dec 2024 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 28 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rain revived the crops, cold wind increased the chill
रोहतक। शुक्रवार को मौसम ने फिर रंग बदला। वीरवार देर रात से बारिश का दौर शुरू हो गया। शुक्रवार शाम तक दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। बीच-बीच में चली हवा ने ठिठुरन बढ़ाने काम किया। स्कूली बच्चों से लेकर कामकाजी लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। लोग घरों में दुबके हुए नजर आए। बाजार में सामान्य दिनों की बजाय कम ही चहलपहल देखने को मिली। व्यापारी और दुकानदार अलाव सेंकते दिखे। हालांकि मौसम के बदले रूप से रबी की फसलों को संजीवनी मिली है। जिले में 17 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

शहर के इन इलाकों में हुआ जलभराव
बारिश के कारण डीएलएफ, कॉलोनी, डीसी ऑफिस, बार रोड, गांधी कैंप, मेडिकल मोड़, वीसी गेट, गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, किला रोड, छोटू राम चौक आदि इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

फूड डिलिवरी एप पर भी पड़ा बारिश का असर
बारिश से बुजुर्गों की परेशानी बढ़ गई है। गलन के कारण हीटर से हटना मुश्किल हो रहा है। जो हीटर का उपयोग नहीं कर रहे हैं वह रजाई कंबल में दुबके हुए हैं। बारिश के कारण फूड डिलीवरी एप पर खाद्य पदार्थ की आपूर्ति नहीं होने से अन्य प्रदेशों और जिलों से यहां कामकाजी लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिन और रात के तापमान महज दो डिग्री का अंतर



शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.2 व न्यूनतम 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में महज दो डिग्री का फर्क रह गया है। दिन के तापमान में पिछले 24 घंटे में सामान्य से 5 डिग्री की कमी व रात के तापमान में सामान्य से 7.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।




-बारिश ने धोया प्रदूषण



वीरवार देर रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने प्रदूषण को धो डाला। यही वजह रही शुक्रवार को प्रदूषण का मध्यम स्तर पर रहा। पिछले 24 घंटे में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक ) अधिकतम 294 रहा। यह वीरवार रात 10 बजे अधिकतम 294 दर्ज किया गया। इसके बाद इसमें लगातार कमी आई। शुक्रवार को रात 8 बजे एक्यूआई 75 पहुंच गया। यह स्वच्छ गुणवत्ता से थोड़ा अधिक है।




-जिले में कहा-कितनी बारिश हुई (एमएम में)
केंद्र बारिश
-सांपला 24
-लाखनमाजरा 10

-महम 12

-कलानौर 25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed