फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rain increased the coolness, cold wave will still haunt

Rohtak News: बारिश ने बढ़ाई ठंडक, अभी सताएगी शीतलहर

Sun, 12 Jan 2025 08:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:45 AM IST
विज्ञापन
Rain increased the coolness, cold wave will still haunt
सुभाष चौक पर बारिश में भीगते गंतव्य को जाते दोपहिया वाहन चालक। - फोटो : जीजीआईसी में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते डॉ.पीएस वर्मा।
मौसम में परिवर्तन जारी है। शनिवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। दोपहर बाद 3:40 बजे बारिश हुई। बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। एकाएक बारिश से दोपहिया वाहन भीगते और राहगीर सिर छुपाने को छज्जा ढूढ़ते नजर आए।
विज्ञापन

वहीं, पूरे दिन शीतलहर चलती रही। इससे ठिठुरन का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज 3.9 डिग्री का महज अंतर रह गया है। यही कारण है सुबह, शाम और रात को ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

ठंडी हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इससे शीतलहर का असर और बढ़ेगा, साथ ही अलसुबह और रात कोहरा छाया रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चाय की टपरी पर हो रही ठंड की चर्चा
ठंड को लेकर लोगों में अलग चर्चा शुरू हो गई है। चाय की टपरी पर लोग यही बात करते देखे जा रहे हैं कि इस बार ठंड ज्यादा पड़ेगी। कुछ लोग कह रहे हैं कि ठंड से राहत मकर संक्रांति से पहले मिलने वाली नहीं है। बाजारों में भी अभी ठंड का मुद्दा ही गरमाया हुआ है। वैसे शनिवार को धूप न खिलने के कारण दुकानदार पूरे समय ग्राहकों की राह देखते रहे। सामान्य दिनों के मुकाबले ग्राहक कम ही पहुंचे। साथ ही ओसत दिनों की तुलना में दुकानें कम समय के लिए खुल रही हैं।

---11 जनवरी का पिछले 8 साल का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2024 12.1 7.4
2023 15.5 7.2
2022 15.7 7.8
2021 13.5 7.2
2020 16.3 3.7
2019 18.6 5.8
2018 22.0 11.0
2017 17.0 3.0

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed