फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rain drains are filled with garbage, flood situation may arise: Sushil Gupta

कचरे से अटे हैं बरसाती नाले, कहीं बन न जाए बाढ़ के हालात : सुशील गुप्ता

Fri, 14 Jun 2024 04:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 14 Jun 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Rain drains are filled with garbage, flood situation may arise: Sushil Gupta
रोहतक। हरियाणा में पिछले साल बाढ़ आई। इसमें हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो गई। अनेक मकान डूब गए। जानमाल का भारी नुकसान हुआ। भीषण बाढ़ से सरकार ने कोई सबक नहीं लिया। जहां बाढ़ का कहर बरपा, वहां अब भी तटबंध कमजोर हैं। साइफन घास-फूस अटा पड़ा है।
विज्ञापन

शहर में भी बारिश के पानी की निकासी की तैयारी नहीं है। नाले जाम हैं। ऐसे में बाढ़ के हालात बनने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। यह कहना है आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता का। वह वीरवार को पार्टी के सोनीपत रोड स्थित जोनल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि 29 जून से मानसून आ जाएगा। अब तक बारिश के पानी की निकासी या बाढ़ से बचाव की कोई तैयारी नहीं की गई है। प्रदेश में पिछले साल जुलाई में यमुना, घग्गर, मारकंडा और सरस्वती नदी ने कहर बरपाया था। हजारों एकड़ फसल तबाह हुई थी। इस भीषण बाढ़ को एक साल बीतने को है, लेकिन हालात में बदलाव नहीं हुआ है। सरकार वादों के बजाय जमीनी स्तर पर काम करती तो पानी से होने वाली तबाही रोकने के लिए कुछ किया जाता। जिले में 13 ड्रेनों की सफाई का काम अब तक शुरू नहीं हुआ है। मानसून के मात्र 15 दिन बचे हैं। सरकार व प्रशासन युद्ध स्तर पर इन तटबंधों की रक्षा करे। डॉ. सुशील गुप्ता के साथ संगठन मंत्री अश्विनी दुल्हेड़ा, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा, राजेंद्र शर्मा, रविंद्र मटरू, रणदीप राणा, कविता शर्मा और शिव मोहन गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed