फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rain basera in rohtak

1.14 करोड़ में बना शहर का पहला आधुनिक रैन बसेरा, उद्घाटन आज

Wed, 18 Sep 2019 03:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 03:09 AM IST
विज्ञापन
rain basera in rohtak
रोहतक। भिवानी रोड स्थित पालिका कॉलोनी में एक करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से शहर का पहला आधुनिक रैन बसेरा बनकर तैयार हो गया है, जिसका बुधवार को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर उद्घाटन करेंगे। साथ पुरानी सब्जी मंडी व हिसार रोड स्थित व्यापारियों के बीच जाएंगे, जिनकी दुकानों को पीछे करने के प्रोजेक्ट को लंबे समय बाद हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के स्पेशल प्रोजेक्ट आफिसर जगदीश चंद्र ने बताया कि केंद्र सरकार की अर्बन एरिया में बेघर लोगों के लिए शेल्टर हाउस निर्माण योजना के तहत रोहतक शहर का चयन किया गया था। योजना के तहत निगम को 1 करोड़ 14 लाख रुपये का बजट मिला। प्रोजेक्ट के तहत पालिका कॉलोनी में 492 वर्ग गज एरिया में रैनबसेरा बनाया गया है। इसमें न केवल सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, बल्कि एलईडी से लेकर अलमारी, कुर्सी, ठंडे व गर्म पानी की सुविधा के साथ-साथ आरओ सिस्टम, सोलर पैनल से गर्म पानी की सुविधा और महिलाओं व पुरुषों के लिए स्नानगृह व शौचालय के साथ दिव्यांगों के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा रसोई घर, अग्नि रोधक यंत्र, स्टोर व कौंसिल रूम भी बनाया गया है। एक साथ 126 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। साथ ही एक केयर टेकर की भी तैनाती की गई है। भूल तल पर महिलाएं तो प्रथम तल पर पुरुष रह सकेंगे।
विज्ञापन

शहर का पहला आधुनिक रैन बसेरा बनकर तैयार हो गया है। खुद सहकारिता मंत्री बुधवार को बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इससे बेसहारा लोगों को सर्दी व गर्मी के मौसम में छत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
हिसार रोड पर व्यापारियों के बीच जाएंगे मंत्री
उधर, हुडा की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद नगर निगम ने पुराने गर्वमेंट स्कूल के पास व पुरानी सब्जी मंडी की दुकानों को पीछे करने के प्रोजेक्ट को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए बुधवार को व्यापारी सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को बुलाकर उनका अभिनंदन करेंगे। निगम की तरफ से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed